{"_id":"5c8c9f1abdec2214516f44cd","slug":"barsana-holi-2019-lathmar-holi-of-nandgaon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरसाना के बाद आज नंदगांव में खेली जाएगी लठमार होली, जानिए कैसे शुरू हुई यह परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना के बाद आज नंदगांव में खेली जाएगी लठमार होली, जानिए कैसे शुरू हुई यह परंपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लठमार होली खेलतीं हुरियारिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज की अद्भुत होली का उल्लास जारी है। आज नंदगांव में लठमार होली खेली जाएगी। बरसाना की लठमार होली के अगले दिन यानी फाल्गुन शुक्ला दशमी को बरसाना के हुरियार नंदगांव की हुरियारिनों से होली खेलने उनके यहां पहुंचते हैं। यहां नंदभवन में होली की खूब धूम मचती है। राधाकृष्ण के प्रेम की प्रतीक यह दोनों उत्सव अपने आप में अद्भुत और दिव्य हैं।
मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण फागुन सुदी नवमी को होली खेलने बरसाना गए और बिना फगुवा (नेग) दिए ही वापस लौट आए। राधाजी ने बरसाना की सभी सखियों को एकत्रित किया और बताया कि कन्हैया बिना फगुवा दिए ही लौट गए हैं। हमें नंदगांव चलकर उनसे फगुवा लेना है। अगले दिन ही (दशमी) को बरसाना की ब्रजगोपियां होली का फगुवा लेने नंदगांव आती हैं। कन्हैया की इसी लीला को जीवंत रखने के लिए यहां भी लठामार होली का आयोजन किया जाता है।
नंदगांव यानी भगवान कृष्ण की लीला स्थली। नंदगांव राधारानी के गांव बरसाना से केवल आठ किलोमीटर दूर है। शुक्रवार को बरसाना में लठामार होली खेली गई थी। नंदगांव के हुरियारे बरसाना पहुंचे थे, जहां उन्होंने राधा रानी के गांव की हुरियारिनों संग परंपराओं को निभाते हुए होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भव्य रूप से सजाया गया नंदभवन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बरसाना के हुरियारे नंदगांव पहुंचेंगे और वहां की हुरियारिनों संग लठामार होली खेलेंगे। बरसाना के हुरियारों के स्वागत के लिए नंदभवन को भव्य रूप से सजाया गया है। नंदगांववासी बेसब्री से बरसाना के हुरियारों को इंतजार कर रहे हैं। हर तरफ होली का उल्लास है।
विज्ञापन
5 of 6
बरसाना में हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसातीं हुरियारिनें
- फोटो : अमर उजाला
अद्वितीय राधाकृष्ण की अलौकिक होली लीला देखने के लिए भगवान सूर्य भी कुछ क्षण के लिए स्थिर हो जाते हैं। मान्यता है कि जब तक गोपियां हुरियारे और कान्हा के साथ होली नहीं खेलतीं तब तक सूर्य नहीं छिपता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।