फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को लालायित भक्त, जुलाई में खुल सकते हैं मंदिर के पट

Sat, 27 Jun 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari temple doors may open for devotees in july
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के पट जुलाई माह में श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर के सेवा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें 30 जून के बाद बांकेबिहारी मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए खोलने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

Banke Bihari temple doors may open for devotees in july
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बैठक में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी महाराज को उनके भक्त दर्शनार्थियों से ज्यादा दिन दूर करना उचित नहीं है। ठाकुर जी के भक्त उनके दर्शन करने की प्रतीक्षा में हैं। 
Banke Bihari temple doors may open for devotees in july
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को मंदिरों के संदर्भ में तय गाइडलाइन में भी परिवर्तन करना चाहिए। दर्शन के लिए पांच दर्शनार्थियों के स्थान पर ढाई सौ की अनुमति प्रदान की जाए। इसमें मंदिर के सेवायत भी शामिल हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari temple doors may open for devotees in july
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस संख्या पर सामाजिक दूरी का पालन आसानी से किया जा सकता है। दर्शनार्थी मंदिर में रुकेंगे नहीं, दर्शन करते हुए मंदिर से बाहर निकल जाएंगे। बाकी अन्य सरकारी गाइडलाइन का सभी पालन करने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
Banke Bihari temple doors may open for devotees in july
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मोहन बिहारी गोस्वामी और प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि देश के सभी प्रमुख मंदिर देवालय खोले जा चुके हैं। अब बांकेबिहारी मंदिर को भी दर्शनार्थियों और आम सेवायत के लिए खोला जाए। बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 21 मार्च से मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed