फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब: 10 मिनट की दूरी लग रहा ढाई घंटा, ये तस्वीरें कर देंगी हैरान

Mon, 14 Aug 2023 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 08:10 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari Temple Devotees 10 minutes distance takes two and a half hours surprised to see pictures of the c
बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के सुप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर और उसके आस-पास हजारों दर्शनार्थियों का जमावड़ा लग गया। अधिक मास के आखिरी पड़ाव पर अपने आराध्य के दर्शन के लिए हर कोई आतुर दिखाई दिया। वहीं नगर की संकरी कुंज गलियों और बांकेबिहारी मंदिर एवं अन्य हवेली नुमा मंदिरों में क्षमता के कई गुना श्रद्धालुओं के आने से श्रद्धालुओं ने भारी परेशानी और धक्का मुक्की के बीच दर्शन कर पाए।

इस कदर उमड़ रही भीड़

विश्व पटल पर आस्था का केंद्र वृंदावन में सप्ताहांत रविवार का अवकाश और अधिक मास के समापन के महज तीन दिन ही बाकी रहने पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन के साथ-साथ नगर की पंचकोसीय परिक्रमा के लिए लाखों की श्रद्धालु आ रहे हैं। 

Banke Bihari Temple Devotees 10 minutes distance takes two and a half hours surprised to see pictures of the c
बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को मिनटों का रास्ता घंटों में तय करना पड़ रहा है। विद्यापीठ चौराहा से बांकेबिहार मंदिर की दूरी राहगीरों के लिए महज 10 मिनट की है, लेकिन श्रद्धालु भीड़ के चलते यह दूरी दो से ढाई घंटे में तय कर पा रहे हैं। 
Banke Bihari Temple Devotees 10 minutes distance takes two and a half hours surprised to see pictures of the c
बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत देश के कोने-कोने से अधिक मास में अपने आराध्य दर्शन के लिए भक्तजन आ रहे हैं। मंदिर के द्वार  में प्रवेश करते ही मंदिर के चौक और पीछे के चबूतरे पर पैर रखने को भी जगह नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari Temple Devotees 10 minutes distance takes two and a half hours surprised to see pictures of the c
बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
धक्का मुक्की और दमघोंटू भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो रहा है।
विज्ञापन
Banke Bihari Temple Devotees 10 minutes distance takes two and a half hours surprised to see pictures of the c
बांके बिहारी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 इसके अलावा नगर के निधिवन, ठा. राधावल्लभ मंदिर, ठा.राधादामोदर, ठा.राधारमण मंदिर, ठा. श्यामसुन्दर मंदिर, शाहजी मंदिर, रंगजी मंदिर आदि मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed