{"_id":"5de3c3358ebc3e54d8060a04","slug":"banke-bihari-prakatya-diwas-celebrations-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: भक्तों ने कुछ इस तरह मनाया बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव, दिखा आस्था का अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: भक्तों ने कुछ इस तरह मनाया बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव, दिखा आस्था का अद्भुत नजारा
Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
बधाई शोभायात्रा में झूमे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी वृंदावन में रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। बांकेबिहारी मंदिर व प्राकट्य स्थली निधिवन में गोस्वामियों ने अभिषेक किया। निधिवन से गाजे-बाजे के साथ बांकेबिहारी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। अपने आराध्य को प्राकट्योत्सव की बधाई देने के लिए बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
निधिवन में बांकेबिहारी के प्राकट्य स्थल का पंचामृत से अभिषेक करते कैबिनेट मंत्री महेश गुप्ता एवं श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह 5.30 बजे ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन में सेवायत भीकचंद गोस्वामी व रोहित गोस्वामी के सानिध्य में नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता एवं भक्तों ने पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान निधिवन बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
चांदी के रथ में विराजमान स्वामी हरिदास महाराज का चित्रपट
- फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्योत्सव पर सुबह आठ बजे निधिवन से बधाई शोभायात्रा निकाली गई। चांदी के रथ के आगे पंजाब के कलाकार रंगोली बनाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान गणेश, राधा कृष्ण की झांकी, हरिदास संप्रदाय के रसिक संतों की सवारी के साथ चांदी के रथ में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को बधाई देने के लिए स्वामी हरिदासजी का चित्रपट विराजमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बधाई शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भक्तजन मेवा, फल एवं पकवान के रुप में बधाई लेकर डोले के आगे चल रहे थे। देशभर से आईं महिलाएं और युवतियां डांडिया एवं भाव नृत्य करतीं चल रहीं थीं। महिला शोभायात्रा में सबसे आगे श्रद्धालु सोहनी सेवा करते हुए चल रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे शोभायात्रा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचने पर सेवायतों द्वारा शोभायात्रा का आरती उतार स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर बांके बिहारी महाराज का भोग लगाकर राजभोग आरती की गई।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह मंदिर सेवायत फ्रेंकी गोस्वामी एवं गौरव गोस्वामी ने ठाकुरजी का अभिषेक किया। बांकेबिहारी महाराज को पीले रंग की पोशाक धारण कराई गई। इस मौके अपने आराध्य की मनोहरी छवि के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। पूरा मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी लाल के जयकारों गूंज उठा। मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारें और पीले गेंदा के फूलों से सजाया गया।