फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ब्रज में अमन का संदेश देकर मनाया ईद उल अजहा का त्योहार, गले मिल दी मुबारकबाद

Mon, 12 Aug 2019 06:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 12 Aug 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bakrid Celebration in Braj Pictures Of Tajmahal Fatehpur Sikri And Mathura Agra News
फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में अमन का संदेश देकर ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। ताजमहल में देश के अमन और चैन के लिए अकीदतमंदों ने दुआ मांगी। सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही मस्जिद में नमाज अदा की गई। वहीं कान्हा की नगरी मथुरा में भाईचारे और देश में शांति सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई।
Bakrid Celebration in Braj Pictures Of Tajmahal Fatehpur Sikri And Mathura Agra News
ताजमहल पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सोमवार को सुबह नमाज के लिए तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। इस दौरान इबादत के लिए हजारों सिर झुके और देश के अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। ताजमहल की शाही मस्जिद में जुटे लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
Bakrid Celebration in Braj Pictures Of Tajmahal Fatehpur Sikri And Mathura Agra News
मथुरा में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी मथुरा में ईद के दौरान अमन और चैन की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। शाही जामा मस्जिद में लोग नमाज के लिए पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए। लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid Celebration in Braj Pictures Of Tajmahal Fatehpur Sikri And Mathura Agra News
फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही जामा मस्जिद में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। प्रात: नौ  बजे शाही जामा मस्जिद के हाफिज ने नमाज अदा कराई। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंच ईद की मुबारकबाद दी। शाही जामा मस्जिद में चेयरमैन त्रिलोक चंद मित्तल, बसपा नेता चौधरी हरिदयाल सिंह, सपा नेता लाल सिंह लोधी, राजेंद्र शर्मा ,सईद अहमद आदि ने मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Bakrid Celebration in Braj Pictures Of Tajmahal Fatehpur Sikri And Mathura Agra News
ताजमहल में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की शाही जामा मस्जिद में हर बार नमाज अदा करने के लिए हजारों लोग आते हैं। ताज के अंदर नमाज के लिए प्रवेश मुफ्त रखा जाता है। सोमवार को ईद उल उजहा की सार्वजनिक छुट्टी होने के चलते ताज पर पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी। नमाज के लिए तीन घंटे के निशुल्क प्रवेश पर बड़ी संख्या में लोगों ने ताजमहल देखा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed