फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushi Murder: हत्या कर 12 घंटे तक घर में रखी बेटी की लाश, फिर रात के अंधेरे में एक्सप्रेसवे पर लगाया ठिकाने

Mon, 21 Nov 2022 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Nov 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
Ayushi Murder Case Ayushi was murdered on November 17 itself Dead body of girl kept in house for 12 hours
ayushi murder case - फोटो : अमर उजाला
बीसीए की छात्रा आयुषी की गोली मारकर हत्या की गई, फिर उसके शव को यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में पैक कर फेंक दिया गया। इस मामले में घर वालों ने बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी। जब पुलिस मृत छात्रा के घर पहुंची तो उसका पिता वह नहीं था। बाद में पुलिस ने उसे खोज लिया। रविवार देर रात पूछताछ में जब पिता ने बेटी की हत्या करने की बात कबूल की तो पुलिस के लिए हत्या से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने में आसानी हो गई। देर रात ही पुलिस की टीम हत्या स्थल और लाश को ले जाने में इस्तेमाल की गई कार, जिस हथियार से गोली चलाई गई थी, उसे अपने कब्जे में लेने आदि कार्य में जुट गई। 18 नवंबर की सुबह यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग मिला था। ट्रॉली बैग में युवती की लाश थी। 
Ayushi Murder Case Ayushi was murdered on November 17 itself Dead body of girl kept in house for 12 hours
आयुषी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके 48 घंटे में ही पुलिस मृतका के घर तक पहुंच गई। मृतका की पहचान रविवार की देर शाम मां और भाई ने की। पुलिस अब इस मामले में जांच की बात कह कर चुप्पी साधे हुए है। हालांकि शुरुआत में ही पुलिस को लाइन मिल गई थी कि हत्यारोपी पिता ही है। 
Ayushi Murder Case Ayushi was murdered on November 17 itself Dead body of girl kept in house for 12 hours
आयुषी की मां और भाई - फोटो : अमर उजाला
इसी कारण दिल्ली के मोड़ बंद से पिता, भाई और मां को पुलिस टीमें साथ लेकर आईं, लेकिन पिता को पोस्टमार्टम गृह तक नहीं लाई। केवल निजी कार में थाना राया के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि वाजपेयी, एसआई विनय कुमार और एक सिपाही के साथ केवल बृजबाला और भाई आयुष को ही लाया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushi Murder Case Ayushi was murdered on November 17 itself Dead body of girl kept in house for 12 hours
मृतका की मां और भाई को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह भी है कि आयुषी 17 नवंबर को ही लापता हो गई थी, इसकी कहीं भी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। वहीं, हत्या के बाद पिता भी घर से कहीं चला गया था। अनुमान है कि पुलिस आज इस पूरे घटनाक्रम से सब पहुलओं से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन
Ayushi Murder Case Ayushi was murdered on November 17 itself Dead body of girl kept in house for 12 hours
आयुषी के मां और भाई - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम गृह पर राया पुलिस के साथ पहुंची मां और भाई ने चेहरा ढक रखा था। जैसे ही पोस्टमार्टम गृह के अंदर कमरे में जाते ही पुलिस ने फीजर को खोला तो लाश देखते ही मां और भाई बिलख पड़े। जोर-जोर से बिलखते हुए मां और बेटे एक दूसरे के गले लग गए। 10 मिनट बाद दोनों बाहर आए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed