उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे ने आगरा के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में माता-पिता और बेटी सहित चार की मौत हो गई। बेटा घायल है। यह परिवार बेटी का रिश्ता तय करने कानपुर जा रहा था, लेकिन उससे पहले कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा कंटेनर उनके लिए काल बन गया।
2 of 5
औरैया सड़क हादसा: दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
औरैया सड़क हादसे में आगरा के राजकुमार मित्तल (53), उनकी पत्नी भावना (50), पुत्री दीक्षा (27) और रिश्तेदार महावीर (51) की मौत हो गई है। कार चला रहा बेटा रचित (29) घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है।
3 of 5
औरैया सड़क हादसा: राजकुमार और उनकी बेटी दीक्षा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कमलानगर निवासी राजकुमार मित्तल बेटी का रिश्ता तय करने कानपुर जा रहे थे। कार रचित चला रहा था। औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के सामने हाईवे पर खड़े कंटेनर से बचने के चक्कर में रचित ने कार को दाहिनी तरफ करने का प्रयास किया।
4 of 5
औरैया सड़क हादसा: क्रेन से हटाई गई क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रति होकर कंटेनर से टकराने के बाद पलट गई और 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इससे कार की छत उखड़ गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
5 of 5
औरैया सड़क हादसा: घायल रचित
- फोटो : अमर उजाला
कार चला रहा रचित घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही कमला नगर स्थित राजकुमार मित्तल के परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिजन और रिश्तेदार औरैया रवाना हो गए हैं।