फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां बीता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बचपन, तस्वीरों में देखें पैतृक गांव का हाल

Fri, 17 Aug 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 17 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's village Bateshwar in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव बटेश्वर आज भी विकास को तरस रहा है। भाजपा सरकार में बटेश्वर के विकास को घोषणा तो हुईं, लेकिन धरातल पर अभी तक नहीं उतरीं। अनदेखी के चलते अटल बिहारी वाजपेयी का घर खंडहर हो गया है। गांव के लोगों को बिजली, पानी और यातायात जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। 

'भाजपा राज' में भी अटल बिहारी वाजपेयी का घर हुआ खंडहर, तस्वीरों देखें पैतृक गांव का हाल

Atal Bihari Vajpayee's village Bateshwar in Agra
बदहाल गांव - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर आगरा से 80 किमी दूर है। फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने गांव बटेश्वर को गोद लिया है। आदर्श गांव में शूमार होने के बाद बटेश्वर में सरकारी योजनाओं तक का लाभ नहीं मिल पाया। भाजपा सांसद गांव में बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पाए हैं। 

'भाजपा राज' में भी अटल बिहारी वाजपेयी का घर हुआ खंडहर, तस्वीरों देखें पैतृक गांव का हाल

Atal Bihari Vajpayee's village Bateshwar in Agra
सांसद का गांव बदहाल
स्वतंत्रता आंदोलन के स्वर्णिम इतिहास को समेटे 25 क्रांतिकारियों का गांव है बटेश्वर, लेकिन फिर भी सरकार की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। चौधरी बाबूलाल ने इसे गोद लिया तो गांव वालों को उम्मीद बंधी थी कि अब तो यह अफसरों की प्राथमिकता में आएगा, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा राज' में भी अटल बिहारी वाजपेयी का घर हुआ खंडहर, तस्वीरों देखें पैतृक गांव का हाल

Atal Bihari Vajpayee's village Bateshwar in Agra
पलड़ी गांव में बदहाल पड़ी चौपाल। - फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने घोषणा की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के घर को संरक्षित किया जाएगा, लेकिन हकीकत यह है कि जर्जर हो रही इस इमारत की मरम्मत तक नहीं कराई जा सकी है। उनका पुश्तैनी घर खंडहर हो गया है। गांव की और भी इमारतों को संरक्षित किए जाने और संग्रहालय बनाए जाने की बातें हुईं, पर काम नहीं हो पाया। 
विज्ञापन

'भाजपा राज' में भी अटल बिहारी वाजपेयी का घर हुआ खंडहर, तस्वीरों देखें पैतृक गांव का हाल

Atal Bihari Vajpayee's village Bateshwar in Agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस गांव की गलियां में अटल बिहारी का बचपन बीता। गांव के जिस मंदिर में उन्होने पूजा की, जिस स्कूल में भविष्य का ककहरा सीखा, उसकी भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव में आज भी पूर्व प्रधानमंत्री के रिश्तेदार राकेश वाजपेयी सहित कई लोग रहते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed