{"_id":"5d36dd988ebc3e6d0954f785","slug":"asi-wrote-a-letter-to-dm-agra-to-remove-the-mobile-tower-behind-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल की खूबसूरती को बिगाड़ रही है यह चीज, एएसआई ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल की खूबसूरती को बिगाड़ रही है यह चीज, एएसआई ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल को देखने के बाद शायद ही कोई इसे अपने कैमरे में कैद करना भूलता हो। मगर, पिछले कुछ सालों से इन चार मीनारों के बीच में एक टॉवर स्मारक फोटोग्राफी को प्रभावित कर रहा है। फोटो में ऐसा लगता है, मानो ताजमहल की चार नहीं पांच मीनारें हों।
2 of 5
ताजमहल
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद बसंत स्वर्णकार ने हाल ही में जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने ताजमहल के पार्श्व में लगे मोबाइल फोन के टावर को हटाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि रॉयल गेट से फोटोग्राफी करने पर मुख्य गुम्बद और पूर्वी मीनार के बीच मोबाइल टावर फोटोफ्रेम में आ रहा है।
3 of 5
ताजमहल पर फोटो खिंचाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में लिखा गया है कि फोटोग्राफ में मोबाइल टावर बीच में आने से ताजमहल की सुंदरता बाधित हो रही है। अधीक्षण पुरातत्वविद का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ताजमहल के पीछे किसी प्रकार का निर्माण न करने के पूर्व में निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे स्थित यमुनापार क्षेत्र में पूर्व में टीवी टावर था। दूरदर्शन का यह टावर प्रसारण को बेहतर बनाने के लिए लगाया गया था। यह टावर ताजमहल से काफी दूर था लेकिन इतना ऊंचा था कि ये ताज से दिखाई देता था। इससे ताजमहल की फोटोग्राफी भी प्रभावित होती थी। इसके चलते वर्ष 1985-86 में इसे शमसाबाद रोड पर शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि एएसआई की तरफ से पत्र मिला है। पहले तो यह पता लगाया जाएगा कि आखिर यह मोबाइल फोन टावर किस कंपनी का है। इसके बाद इसे हटवाने के प्रयास किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।