{"_id":"5d36d8748ebc3e6cb568451b","slug":"mainpuri-man-wrote-a-letter-his-blood-for-help-to-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: लाचार पिता ने खून से लिखा पत्र, पीएम मोदी से 'आखिरी' गुहार- प्लीज हमारी मदद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लाचार पिता ने खून से लिखा पत्र, पीएम मोदी से 'आखिरी' गुहार- प्लीज हमारी मदद करो
Wed, 24 Jul 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के गांव कत्तरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। उसके तीन बच्चे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी बच्चे ठीक नहीं हुए हैं। उसने शासन-प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। पीड़ित ने कहा है कि अगर इस बार मदद नहीं मिली तो वो जिलाधिकारी कार्यालय के सामने परिवार सहित आत्मदाह कर लेगा।
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
किशनी क्षेत्र के गांव कत्तरा निवासी शिववीर सिंह के तीन बच्चे करिश्मा (8), दिव्यांशु (6) और राधा (2) हैं। पिछले दो वर्षों से करिश्मा और दिव्यांशु थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। हर महीने दोनों बच्चों के शरीर का खून बदला जाता है, जिसका 10 हजार रुपये खर्चा आता है। शिववीर बच्चों का सैफई और दिल्ली तक इलाज करवा चुके हैं, लेकिन डॉक्टरों ने स्थाई इलाज के लिए ऑपरेशन बताया है।
पीड़ित शिववीर
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन में एक बच्चे का खर्चा 22 लाख रुपये आएगा। जो उनके पास नहीं है। बीमारी ने उनके तीसरे बच्चे राधा को भी चपेट में ले लिया है। उसमें भी थैलेसीमिया के लक्षण डॉक्टरों ने बताए हैं। सारी जमापूंजी इलाज में खर्च हो चुकी है। परेशान होकर शिववीर व उनकी पत्नी प्रियंका ने बच्चों के इलाज के लिए घर-घर भीख मांगने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शिववीर बच्चों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जिलाधिकारी से गुहार लगा चुके हैं, पर हर जगह सिर्फ आश्वासन ही मिला है। शिववीर का कहना है कि हर जगह आश्वासन मिलने से वो निराश हो चुका है। उसने आखिरी बार अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
खून से लिखे पत्र
- फोटो : अमर उजाला
शिववीर ने कहा कि कहीं से सहायता न मिलने पर वो बच्चों को अपने सामने मरता हुआ नहीं देख पाएगा। जिलाधिकारी से मिलकर इलाज में सहायता मांगेंगे। सहायता न मिलने पर बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लेंगे। बता दें कि शिववीर के पास पैतृक पांच बीघा जमीन है, जिसमें से चार बीघा जमीन वो 11 लाख में बेचकर बच्चों का इलाज करा चुके हैं। एक बीघा शेष जमीन भी साहूकार के पास गिरवी रखी है।