फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चूहों ने खोखली की नींव, तस्वीरों में देखिए ताश के पत्तों की तरह ढह गई 3 मंजिला इमारत

Mon, 16 Apr 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Apr 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
agra three-storey building collapsed due to rats
इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कचहरी घाट के फिलिप गंज इलाके में रविवार सुबह तीन मंजिला इमारत धराशायी हो गई। गनीमत रही कि इस जर्जर इमारत को परिवार पहले ही खाली कर चुका था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक भवन पहले ही जर्जर हो चुका था और बाद में चूहों ने इमारत की नींव को भी खोखला कर दिया है। बुधवार को आए तूफान मेंभी इस बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा था। इसकी वजह से सुबह यह घटना हुई।  
agra three-storey building collapsed due to rats
इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला
पुराने शहर में चूहों का बड़ा आतंक है। यहां चूहों ने अधिकांश गलियों को खोखला कर दिया है। नालियां और सीवर लाइन भी खोखली हो गई हैं। इसकी वजह से पानी घरों की नींव में भरता है। इस समस्या को पिछले दिनों अमर उजाला ने 11 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने प्रशासन को चेताया भी था कि चूहों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। 
agra three-storey building collapsed due to rats
इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आशंका सच साबित हुई। टीला वाली गली (फिलप गंज) निवासी संजय वर्मा, धीरज वर्मा आदि का मकान का हिस्सा सुबह करीब 8.30 बजे धराशाई हो गया। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज के साथ इमारत का हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया और चारों धूल का गुबार छा गया। संजय वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने परिवार को मकान के दूसरे हिस्से में शिफ्ट कर दिया था। कुछ समान यहां रह गया था जो मलबे की ढेर में दब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra three-storey building collapsed due to rats
इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय पार्षद राकेश जैन ने बताया कि फिलिप गंज में पहले खाद्यान्न के गोदाम थे। पास ही में गल्ला मंडी है। इसकी वजह से चूहे अधिक हैं। पिछले काफी समय जर्जर इमारत के एक हिस्से को चूहों ने खोखला कर दिया था, इसकी वजह से यह हादसा हुआ। पार्षद रवि माथुर ने बताया कि यह हाल पूरे इलाके का है। यहां कचहरी घाट, मोती गंज, पीपल मंडी, काला महल, सेव का बाजार, किनारी बाजार, दरेसी, पाती राम गली सहित कई इलाके ऐसे हैं जहां चूहों ने गलियों को खोखला कर दिया हैं। 
विज्ञापन
agra three-storey building collapsed due to rats
इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला
पार्षद राकेश जैन ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को इसकी जानकारी दी। इस पर निगम की टीम ने वहां पहुंचकर निरीक्षण किया है। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि इमारत का जो हिस्सा गिरा है, वह पहले से ही जर्जर था। बाद में चूहों ने भी नींव को खोखला कर दिया था। फिलिप गंज की ओर से गोदाम बंद होने की वजह से कोई सपोर्ट नहीं मिला और रविवार को यह हादसा हो गया है। वहां आसपास का फर्श भी जर्जर हो चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed