फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः तीन दिन बाद खुले मां कामाख्या के पट, तस्वीरों में देखिए अंबुबाची महोत्सव का समापन

Wed, 26 Jun 2019 09:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Ambubachi Mahotsav Ends Devottes Visits Kamakhya Devi Temple Jasrana
मां कामाख्या - फोटो : अमर उजाला
जसराना में मां कामाख्या के पट मंगलवार को खोले गए। पट खुलते ही मां की झलक पाने के लिए श्रद्घालुओं का रेला उमड़ा।  जसराना के मां कामाख्या धाम में मनाए जा रहे अंबुबाची महोत्सव के तहत मंगलवार को मंगला आरती और पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रहमचारी के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ आठ महिलाओं ने गर्भग्रह के पट खोले।
Ambubachi Mahotsav Ends Devottes Visits Kamakhya Devi Temple Jasrana
मां कामाख्या धाम के पट खुलने पर मौजूद मंदिर के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मां के पट खोलने के बाद सफेद श्रृंगार उतारकर मां का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। सुबह छह बजे श्रद्घालुओं के लिए पट खोले गए। पट खुलते ही दर्शन करने वालों को रेला उमड़ा। एटा रोड पर तहसील तक तो शिकोहाबाद रोड से फरिहा रोड पर डाकखाने तक लाइन पहुंच गई। श्रद्घालुओं ने मां के दर्शन किए। जसराना के आसपास के गांवों के साथ यूपी के कई जिलों एवं दिल्ली, एमपी, हरियाणा एवं राजस्थान से पहुंचे भक्तों ने मां से मनौती मांगी। 
Ambubachi Mahotsav Ends Devottes Visits Kamakhya Devi Temple Jasrana
मां कामाख्या धाम के पट खुलने के बाद पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मां कामाख्या धाम में हर वर्ष अंबुबाची महोत्सव का आयोजन होता है। महोत्सव के दौरान तीन दिन तक मां के पट बंद रहते हैं। इन तीन दिनों तक मां आम महिलाओं की तरह रजस्वला होती है। जिसके कारण मां के दर्शन लोगों के लिए प्रतिबंधित रहते हैं। इन तीन दिनों तक मंदिर में भजनों का दौर चलता रहा। बता दें कि देश में मां कामख्या के दो मंदिर हैं एक गुवाहाटी और दूसरा फिरोजाबाद जनपद के जसराना में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambubachi Mahotsav Ends Devottes Visits Kamakhya Devi Temple Jasrana
मां कामाख्या धाम के पट खुलने के बाद पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला
अंबुबाची महोत्सव के दौरान नगर में चूना छिड़काव के साथ पानी एवं छाया का विशेष इंतजाम किया। लोगों की भीड़ देखते हुए उन्हें जल पिलाने की व्यवस्थाएं लोगों ने संभालीं। उपजिलाधिकारी देवेंद्रपाल सिंह, कोतवाल गिरीश चंद्र, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
Ambubachi Mahotsav Ends Devottes Visits Kamakhya Devi Temple Jasrana
मंदिर में दर्शन को आए श्रद्घालु की तबियत बिगड़ने पर उपचार देते व्यवस्थापक - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में मां कामाख्या के दर्शनों के लिए दो बजे ही लाइन लगना शुरू हो गई थी इससे गर्मी में कई लोग गश खाकर गिर गए। स्वास्थय विभाग की टीम मंदिर में 8.30 बजे पहुंचे। मंदिर से जुडे़ सतीश मिश्रा ने बताया कि टीम आने से पहले भी कई लोगों को परेशानी हो चुकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed