फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के चंद घंटों बाद विधवा हुई दुल्हन, ससुराल पहुंचने से पहले हादसे ने छीना 'सुहाग'

Wed, 26 Jun 2019 09:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील/मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील/मांट (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Jun 2019 09:51 AM IST
groom death bride injured in road accident in mathura
दुल्हन सर्वेश कुमारी, दूल्हा पिंटू (शादी के फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मंगलवार को ऐसा हादसा हुआ, जिसने लोगों का दिल झकझोर दिया। बाबुल के घर से विदा होकर जा रही दुल्हन अपनी ससुराल पहुंचने से पहले विधवा हो गई। हादसे में दूल्हे और उसकी बुआ की मौत हो गई, जबकि नवविवाहिता समेत चार लोग घायल हैं। इस हादसे ने इनके परिवारों की खुशियां छीन ली हैं।
groom death bride injured in road accident in mathura
अस्पताल में घायल - फोटो : अमर उजाला
मांट के गांव आंधरे गढ़ी निवासी 22 वर्षीय पिंटू पुत्र विनोद की शादी सोमवार को राया के गांव बल्टी गढ़ी की रहने वाली सर्वेश से हुई थी। शादी के बाद मंगलवार सुबह पिंटू अपनी दुल्हन सर्वेश को विदाकर कार से लौट रहा था। कार में अन्य रिश्तेदार भी सवार थे। 
groom death bride injured in road accident in mathura
मृतक के परिवार में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
गांव आंधरे गढ़ी में परिवार वाले दूल्हा-दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन कार चालक के पलक झपकते ही तीन परिवारों की खुशियां छिन गईं। नौहझील मांट मार्ग पर गांव प्रेमनगर के समीप कार चालक को झपकी आ गई। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। 
विज्ञापन
groom death bride injured in road accident in mathura
अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखा दूल्हे का शव - फोटो : अमर उजाला
टक्कर होते ही कार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां दूल्हा पिंटू और उसकी बुआ पुष्पा पत्नी नीरज निवासी हजरतपुर को मृत घोषित कर दिया गया। दुल्हन सर्वेश, दूल्हे के फूफा नीरज पुत्र वीरपाल, संतोष पुत्र बाबूलाल समेत चार घायल हैं। 
groom death bride injured in road accident in mathura
स्ट्रेचर पर घायल दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी बबलू निवासी प्रेमनगर ने बताया कि कार ओवर स्पीड में चल रही थी, तभी अचानक से पलटी खाते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे के बाद दुल्हन और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जिन परिवारों में शादी की खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घायल दुल्हन को अभी तक होश नहीं आया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed