फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला डांडिया नाइट: सिंगर रबैका और प्रिंस के नगमों पर थिरके लोग, खूब मचाया धमाल

Sat, 19 Oct 2019 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Musical Dandiya Night in Agra
डांडिया नाइट में गाना गातीं सिंगर रबैका - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अमर उजाला की प्रस्तुति म्यूजिकल डांडिया नाइट में शुक्रवार की शाम अभिनेत्री और गायिका रबैका और प्रिंस चौधरी के नगमों पर लोग जमकर थिरके। चांद आया है जमीं पे, आज गरबे की रात है, तूने मारी एंट्रिया यार, दिल में बजी घंटियां, भीगी भीगी रात है, चिपका ले सैंया फेवीकोल से...जैसे गीतों पर विवाहित जोड़ों के साथ युवतियों ने भी डांडिया में जमकर धमाल मचाया। 
Amar Ujala Musical Dandiya Night in Agra
डांडिया नाइट में डांस करता विवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी रोड स्थित होटल ग्रांड एंपीरियल में इंडियन आइडल फेम प्रिंस ने गुजराती गीत मंगल बेला आई, शहनाई से शुरुआत की। इसके बाद उड़ी उड़ी उड़ी जाए रे, दिल की पतंग, गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, मैं तो गया मारा..जैसे गीतों और रीमिक्स पर जमकर धमाल मचाया। युवतियों और विवाहित युगलों ने डांडिया स्टिक के साथ कदमताल मिलाए। 
Amar Ujala Musical Dandiya Night in Agra
डांडिया नाइट में डांस करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गायिका रबैका ने चोगाड़ा तारा, रंगीला तारा, सड्डे नाल रहोगे तो ऐश करोगे से लेकर पुरानी फिल्मी गीतों पर लोगों को डांडिया की मस्ती में सराबोर कर दिया। वन टू का फोर, फोर टू का वन, परदेसिया, गल सच्ची सच्ची बोल, ढोल बाजे रे ढोल..., जैसे गीतों पर देर रात तक कपल्स मस्ती करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Musical Dandiya Night in Agra
गायक प्रिंस व डांस करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मस्ती और जोश से भरी म्यूजिकल नाइट में नाचते गाते लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए रबैका और प्रिंस स्टेज से नीचे आ गए। दोनों ने लोगों के साथ जमकर डांडिया खेला और सेल्फी भी खिंचवाईं। इस दौरान स्टेज पर भी लोगों ने दोनों सेलीब्रिटी के साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन
Amar Ujala Musical Dandiya Night in Agra
डांडिया नाइट में इन्हें मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बेस्ट डांस जोड़ी का पुरस्कार डॉ. सुहानी राज गुप्ता व डॉ. सीके गुप्ता, बेस्ट ड्रेस फीमेल डॉ. सपना गोयल, बेस्ट डांस स्टाइल का खिताब दीवा चेतवानी को दिया गया। अंकित खट्टर व अनय तिवारी व केशवेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed