{"_id":"5d92f3268ebc3e93bb4c68c3","slug":"amar-ujala-foundation-blood-donation-camps-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर महादानी बनें लोग, बोले- इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर महादानी बनें लोग, बोले- इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं
Tue, 01 Oct 2019 06:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
कई लोगों ने किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा और मैनपुरी में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए गए, जिनमें कई लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले इन महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
Trending Videos
रक्तदान करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगरा के अमर उजाला कार्यालय और एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में लगे शिविर में 41 महादानियों ने रक्तदान किया। कुबेरपुर की बीएससी की छात्रा आकांक्षा सिकरवार रक्तदान करने आईं। रक्तदान का यह पहला मौका था। वो बोली कि उनका रक्त किसी मरीज के इलाज में उपयोग आए, इससे बड़ी संतुष्टि क्या होगी।
दंपती भी रक्तदान करने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
दयालबाग के सत्यवीर चौधरी 40 साल की उम्र्र में पहली बार रक्तदान करने आए। बोले सुई से डर लगता था। अब आगे भी रक्तदान किया करेंगे। ऐसे ही जागरूक गजेंद्र सिंह चौहान रहे, वह एत्मादपुर से रक्तदान करने के लिए पहुंचे। सेठ गली के सचिन बंसल ने फाउंडेशन के शिविर में नौवीं बार रक्तदान किया। ऐसे ही भाव लिए 41 महादानियों ने रक्तदान किया।
वहीं महर्षिपुरम के रूपेश वर्मा अपनी पत्नी सोनम वर्मा के साथ रक्तदान करने आए। चिकित्सकीय जांच में सोनम का हीमोग्लोबिन मानक से कम पाया गया। रक्तदान की मना करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पौष्टिक भोजन करने की सीख दी।
वहीं महर्षिपुरम के रूपेश वर्मा अपनी पत्नी सोनम वर्मा के साथ रक्तदान करने आए। चिकित्सकीय जांच में सोनम का हीमोग्लोबिन मानक से कम पाया गया। रक्तदान की मना करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पौष्टिक भोजन करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद में रक्तदान शिविर में लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक और एसआरके डिग्री कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों 60 लोगों ने रक्तदान किया। एनसीसी कैडिटों के साथ विभिन्न संस्थाओं से जुडे लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान कर बनें महादानी
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने किया। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति ने अमर उजाला फाउंडेशन को सम्मानित किया।