फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Navami 2020: मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर उमड़े श्रद्धालु, कोरोना का खौफ भी नहीं रोक सका कदम

Mon, 23 Nov 2020 04:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Mathura Akshay Navami 2020 News: Akshay Navami 2020 devotees gathering on parikrama marg in mathura
अक्षय नवमी 2020: परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

अक्षय नवमी पर सोमवार को मथुरा के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने अक्षय पुण्य प्राप्ति के लिए नंगे पैर राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए प्रभु भक्ति में लीन होकर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा मार्ग पर मानव श्रृंखला टूटने का नाम नहीं ले रही थी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। कोरोना वायरस का खौफ भी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सका है। कई श्रद्धालु बिना मास्क के परिक्रमा करते दिखाई दिए। 

Mathura Akshay Navami 2020 News: Akshay Navami 2020 devotees gathering on parikrama marg in mathura
अक्षय नवमी 2020: मथुरा की परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अक्षय नवमी की परिक्रमा हल्की ठंड में रविवार आधी रात ही शुरू हो गई थी। भोर होते ही यह सिलसिला तेज हो गया। संकरे और कीचड़ भरे मार्ग भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक पा रहे थे। पूरे परिक्रमा मार्ग पर आस्था की डोर में बंधे श्रद्धालुओं पर श्रीकृष्ण और राधा का प्रेम रस बरस रहा था। टोलियों के रूप में कोई तीन वन, तो कोई मथुरा की परिक्रमा लगा रहा था। 
Mathura Akshay Navami 2020 News: Akshay Navami 2020 devotees gathering on parikrama marg in mathura
अक्षय नवमी 2020: कई श्रद्धालु मास्क नहीं लगाए थे - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा से पहले श्रद्धालुओं ने मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना स्नान कर पूजन किया। इस दौरान विश्राम घाट, बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव मंदिर, डेंपियर नगर, भूतेश्वर, पोतराकुंड, सरस्वती कुंड, चामुंडा, गायत्री तपोभूमि, गोकर्ण नाथ, मोक्षधाम, गऊघाट पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Akshay Navami 2020 News: Akshay Navami 2020 devotees gathering on parikrama marg in mathura
अक्षय नवमी 2020: मथुरा की परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं को गंदगी और कीचड़ से निकलना पड़ा। शहर की अंदर और बाहर की कॉलोनियों से लोग परिक्रमा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
Mathura Akshay Navami 2020 News: Akshay Navami 2020 devotees gathering on parikrama marg in mathura
अक्षय नवमी 2020: परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी तीन वन और मथुरा की परिक्रमा लगाई। जगह-जगह गन्ना, मूली, गाजर आदि खाने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई स्थानों पर मेले जैसा नजारा रहा। समाज सेवियों ने प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed