फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल के साए तले अभिनेत्री सारा अली खान से रोमांस करते हुए नजर आएंगे 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार

Mon, 21 Dec 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar And Sara Ali Khan Will Be Shooting Film Atrangi Ray In Taj Mahal Today
अक्षय कुमार, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सोमवार की सुबह ताजमहल के साए तले अभिनेत्री सारा अली खान से रोमांस करते हुए नजर आएंगे। वह निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग ताजमहल के रॉयल गेट और सेंट्रल टैंक के साथ वाटर चैनल के किनारे करेंगे। फिल्म में सारा और अक्षय के बीच के रोमांटिक सीन ताजमहल में फिल्माए जाने हैं। 
Akshay Kumar And Sara Ali Khan Will Be Shooting Film Atrangi Ray In Taj Mahal Today
सारा अली खान - फोटो : instagram
फतेहाबाद रोड स्थित होटल आईटीसी में देर रात अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता अक्षय कुमार पहुंच गए। निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग सोमवार सुबह ताजमहल में होगी। शूटिंग के लिए फिल्म की यूनिट ने रविवार शाम को ताजमहल के रॉयल गेट, सेंट्रल टैंक, साइड के पाथवे और वाटर चैनल से शूटिंग की लोकेशन देखीं। 
Akshay Kumar And Sara Ali Khan Will Be Shooting Film Atrangi Ray In Taj Mahal Today
ताजमहल में शूटिंग लोकेशन देखती टीम - फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि उन्होंने रॉयल गेट पर सैलानियों के निकलने और आने जाने का रास्ता बंद ना किया जाए। हालांकि शूटिंग यूनिट ने एक दिन पहले ही सोमवार की सभी टिकटें सुबह के स्लॉट में बुक कर ली थीं, लेकिन कैपिंग बढ़कर 10 हजार हो जाने के बाद आम सैलानी भी टिकट लेकर अंदर प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar And Sara Ali Khan Will Be Shooting Film Atrangi Ray In Taj Mahal Today
अक्षय कुमार - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
'टॉयलेट' के लिए आगरा आए थे अक्षय
अभिनेता अक्षय कुमार इससे पहले 7 अगस्त 2017 को फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन के लिए आगरा आए थे। यहां उन्होंने ताजमहल के साए में टॉयलेट एंथम भी लॉन्च किया। तब फिल्म की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी उनके साथ थीं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग मथुरा के नंदगांव और बरसाना में हुई। उस समय भी आगरा आने से पहले अक्षय कुमार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने थे। 
विज्ञापन
Akshay Kumar And Sara Ali Khan Will Be Shooting Film Atrangi Ray In Taj Mahal Today
ताजमहल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लव आजकल के लिए ताजखेमा पर आई थीं सारा
सारा अली खान एक साल बाद आगरा आ रही हैं। वह दिसंबर में ही ताजखेमा के टीले पर अपनी फिल्म लव आजकल का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ आगरा आई थी। तब उन्होंने ताजमहल का दीदार भी किया था। वह दूसरी बार ताजमहल पर आ रही हैं। वह रविवार को ही आईटीसी होटल में पहुंच गई। सारा अली खान के बाद अभिनेता नसीरूद्दीन शाह भी आईटीसी होटल देर रात पहुंच गए। उनके भी कुछ सीन ताजमहल पर फिल्माए जाने हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed