{"_id":"5fdf93fd8ebc3e3b9a5e0872","slug":"tajmahal-tickets-limit-increase-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर बढ़ी टिकटों की संख्या, अब दो स्लॉट में दस हजार सैलानी करेंगे दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर बढ़ी टिकटों की संख्या, अब दो स्लॉट में दस हजार सैलानी करेंगे दीदार
Mon, 21 Dec 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर सेल्फी लेते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में पर्यटकों की संख्या तय करने के लिए डीएम और एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद को अधिकार दिए कि वह कोविड संक्रमण के मुताबिक संख्या बढ़ाएं। हालांकि रविवार को एएसआई ने 10 हजार टिकटों की कैपिंग कर दी।
ताजमहल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल के पांच हजार की जगह 7284 टिकट बेचे गए। ताज में रविवार को कुल 7581 सैलानियों ने प्रवेश किया। न केवल रविवार, बल्कि आगामी पूरे सप्ताह के लिए एएसआई की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट पर सुबह के स्लॉट में पांच हजार और दोपहर के स्लॉट में पांच हजार टिकटें बुक की जा रही हैं।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मुख्यालय स्तर से ही टिकटों की संख्या वेबसाइट पर बढ़ाई गई होगी। उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जितने टिकट बिकेंगे, उतने सैलानियों को प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
10 हजार कैपिंग बढ़ने से खिले दुकानदारों के चेहरे
संस्कृति मंत्रालय द्वारा ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में टिकटों की संख्या तय करने का फैसला वापस लेने यानी कैपिंग खत्म करने का निर्णय लेने से ताजमहल के आसपास के व्यापारियों में खुशी है। रविवार को 10 हजार सैलानियों की कैपिंग हो गई, वहीं पूरे सप्ताह ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 हजार टिकट बुक होने की जानकारी से दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। उनका मानना है कि ताज पर कैपिंग बढ़ने की खबरों के बाद सैलानी ज्यादा आएंगे और उनकी बिक्री बढ़ेगी, वहीं गाइडों में भी रोजगार को लेकर आशा बंधी है।

हमारे लिए अच्छा है कि सैलानी बढ़ जाएं
दिनभर में केवल तीन से चार हजार पर्यटक आ रहे थे। मेरी दुकान की 3 से 4 दिन तक बोहनी तक नहीं हुई। अब 10 हजार पर्यटकों की संख्या पर उम्मीद है कि कुछ बिक्री हो जाए। हमारे लिए अच्छा है कि सैलानी बढ़ जाएं। - सुनील सिंह, दुकानदार ताजगंज