फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Agra: 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ अक्तूबर की गर्मी, दहक रही दोपहर

Mon, 05 Oct 2020 12:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
agra weather forecast october heat to break hundred year record
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सितंबर के बाद अक्तूबर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। सितंबर में पारा चार डिग्री तक ज्यादा था तो अक्तूबर में भी गर्मी 100 साल का रिकार्ड तोड़ने के करीब चल रही है। रविवार को आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। गर्म शहरों में प्रदेश में लखनऊ पहले नंबर पर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया।
agra weather forecast october heat to break hundred year record
ताजमहल में छाता लगाकर घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 100 साल पहले एक अक्तूबर 1920 को आगरा में तापमान 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो अक्तूबर में सर्वाधिक है। इस बार पारा 37 डिग्री के आसपास पर चल रहा है, जिसके बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। बीते साल के मुकाबले अक्तूबर में पारा सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। 
agra weather forecast october heat to break hundred year record
तेज धूप में दमकता ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। सुबह तापमान कम होने के कारण कूलर और एसी बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra weather forecast october heat to break hundred year record
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बीते सप्ताह यह 25 डिग्री के पार चल रहा था। तापमान में 15 डिग्री का अंतर लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी आने के आसार नहीं है। दिन का तापमान स्थिर रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन
agra weather forecast october heat to break hundred year record
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे
शहर      अधिकतम    न्यूनतम
लखनऊ   37.1     25.1
झांसी      36.7      21.2
आगरा     36.5     20.8
हरदोई    36    25.2
बांदा      35.8     22
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed