{"_id":"5eb7d01e8ebc3e9050182a47","slug":"agra-weather-change-due-to-dust-storm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा मंडल में तेज आंधी ने मचाई तबाही, मैनपुरी में महिला की मौत, सड़कों पर लगे बैरिकेड उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मंडल में तेज आंधी ने मचाई तबाही, मैनपुरी में महिला की मौत, सड़कों पर लगे बैरिकेड उड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 May 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी में सड़क पर पड़े बैरिकेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ कोरोना वायरस की दहशत...ऊपर से मौसम के अजब-गजब रंग लोगों को और डरा रहे हैं। रविवार दोपहर को आगरा समेत पूरे मंडल में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूलभरी आंधी चली तो अंधेरा छा गया। दोपहर को शाम हो गई। करीब 20 मिनट तक आंधी ने जमकर तबाही मचाई। मैनपुरी में बिजली का खंभा गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
2 of 5
धूलभरी आंधी से छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से भीषण गर्मी पड़ रही थी। दोपहर तकरीबन ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया। कुछ ही देर में धूलभरी आंधी चलने लगी। दोपहर के वक्त अंधेरा छा गया। लॉकडाउन के कारण घरों में बैठे लोग मौसम के तेवर देख घबरा गए।
3 of 5
आंधी से गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में आंधी के दौरान कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स टूट गए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड भी उखड़ गए तो नामनेर क्षेत्र में तो 15 फीट लंबी दीवार गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सड़क पर पड़े बैरिकेड
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा और फिरोजाबाद में भी तेज आंधी चली। कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से बिजली गुल गई। मैनपुरी जिले के गांव ललूपुर में विद्युत पोल गिरने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
आंधी से गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी के कारण भारी नुकसान होने की आशंका है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। तेज आंधी भी आ सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।