फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pollution: देश में कानपुर सबसे प्रदूषित, फिर आगरा ...और तीसरे नंबर पर रहा जिला गाजियाबाद

Sat, 12 Dec 2020 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
India Most Polluted City Agra News: Agra Air Pollution Level (AQI): Agra second most polluted city
भारत मे दूसरा सबसे प्रदूषित शहर आगरा: शुक्रवार को दिनभर छाई रही धुंध - फोटो : अमर उजाला

ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) अथॉरिटी की 30 से ज्यादा बंदिशों और सुप्रीम कोर्ट की सीधी निगरानी के बाद भी आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में न केवल बना हुआ है, बल्कि शुक्रवार को तो देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक शुक्रवार को कानपुर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स-एक्यूआई) 390 रहा, जबकि दूसरे नंबर पर आगरा रहा, जहां एक्यूआई 355 दर्ज किया गया। इसके बाद गाजियाबाद (347) रहा। 

India Most Polluted City Agra News: Agra Air Pollution Level (AQI): Agra second most polluted city
भारत मे दूसरा सबसे प्रदूषित शहर आगरा: धुंध में छिपा ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
धूलकण ज्यादा, मोनोऑक्साइड हुआ कम
शुक्रवार को जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स में ताजनगरी में जहरीली गैसों में कमी आई, लेकिन धूल कणों की मात्रा सामान्य से छह गुना तक ज्यादा रही। कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा पहली बार सामान्य रही, जबकि अधिकतम स्तर 18 तक पहुंचा जो इस सीजन में सबसे कम है। हालांकि धूल कणों की मात्रा ज्यादा दर्ज की गई। पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और पीएम- 10 कणों की मात्रा सामान्य से 6 गुना से ज्यादा रही। पीएम 2.5 कणों की संख्या 397 तक पहुंच गई।
India Most Polluted City Agra News: Agra Air Pollution Level (AQI): Agra second most polluted city
भारत मे दूसरा सबसे प्रदूषित शहर आगरा: आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली एनसीआर में न केवल वाहनों की संख्या आगरा से कई गुना ज्यादा है, वहीं निर्माण कार्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर की योजनाएं भी आगरा से ज्यादा हैं, लेकिन ताज ट्रिपेजियम जोन होने के बाद भी आगरा में प्रदूषण स्तर ज्यादा बना हुआ है। धूल नियंत्रण के उपाय न किए जाने के कारण आगरा की हवा ज्यादा प्रदूषित है। स्मार्ट सिटी कंपनी, नेशनल हाइवे अथारिटी और जल निगम यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई, निर्माण इकाई के कार्यों के कारण धूल कणों की मात्रा सामान्य से 6 से 8 गुना तक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Most Polluted City Agra News: Agra Air Pollution Level (AQI): Agra second most polluted city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर              -  एक्यूआई
कानपुर          -   390
आगरा           -   355
गाजियाबाद    -   347
बुलंद शहर    -   336
ग्रेटर नोएडा   -   330
वाराणसी       -   313
लखनऊ       -    312
विज्ञापन
India Most Polluted City Agra News: Agra Air Pollution Level (AQI): Agra second most polluted city
भारत मे दूसरा सबसे प्रदूषित शहर आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ईदगाह चौराहा सबसे प्रदूषित
स्थान                  - एक्यूआई  -    पीएम-10
ईदगाह चौराहा    -   467       -     810
आईएसबीटी       -  457        -    754
विभव  नगर        -  438         -  646
बाग फरजाना      -  435        -   626
बसई तिराहा       -  423        -    557
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed