{"_id":"5ad1d0bb4f1c1b62098b47b3","slug":"car-rally-started-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोमांच के सफर का आगाज, तस्वीरें देखते ही आप भी इनकी तरह हो जाएंगे कार रैली के दीवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांच के सफर का आगाज, तस्वीरें देखते ही आप भी इनकी तरह हो जाएंगे कार रैली के दीवाने
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Apr 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रोमांच, रुकावट और पथरीले रास्तों से गुजरने का सपना साकार होना शुरू हो गया है। होटल क्लार्क शीराज में ‘द आगरा ताज कार रैली’ की शुक्रवार को शुरुआत हो गई। डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक ने फ्लैग ऑफ कर रैली को रवाना किया। रैली में शहर के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। रैली में पैंतीस प्रोफेशनल रेसर्स ने हिस्सा लिया। साथ ही सैंतीस नए रेसर्स पहली बार रैली में शामिल हुए।
कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
इस बार रैली में महिला रेसर्स की संख्या भी ज्यादा है। रैली के पहले दिन ‘नाइट स्टेज’ श्रेणी को शामिल किया गया। फ्लैग ऑफ होने के बाद रैली में प्रतिभाग करने पहुंचे सभी रेसर्स जीत सिंह स्टेडियम पर एकत्रित हुए। टाइम-स्पीड-डिस्टेंस (टीएसडी) की तर्ज पर होने वाली रैली में शामिल रेसर्स को शाम सात बजे जीत सिंह स्टेडियम से रवाना किया गया। पहले दिन रेसर्स को आगरा और उसके पचास किमी के दायरे में गाड़ी चलाने का मौका दिया गया।
कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
कार रैली में पहली बार भारतीय सेना की छह टीमें भी रेस का हिस्सा बनीं। इसमें भी खास बात यह रही कि इन छह टीमों में से दो टीमें सेना को अपनी सेवाएं दे रही महिला अधिकारियों की थीं। मुंबई की कैप्टन तेजल और जम्मू की कैप्टन ऋद्धिमा में रैली को लेकर खासा जोश दिखाई दे रहा था। कैप्टन तेजल का कहना था कि दूसरी बार वह किसी कार रैली में हिस्सा ले रही हैं। कैप्टन ऋद्धिमा ने कहा कि कुछ नया सीखने और रैली जीतने के लिए यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
छोटे बच्चों में भी रैली को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले रोशन अस्थाना और शिखर अस्थाना अपने पापा के साथ कार रैली का हिस्सा बनने पर काफी खुश दिखाई दिए। रोशन और शिखर का कहना था कि मस्ती और रोमांच का पहला अनुभव का वह हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि फ्लैग ऑफ के बाद जीत सिंह स्टेडियम तक दोनों अपने पिता के साथ थे।
विज्ञापन
कार रैली
- फोटो : अमर उजाला
द आगरा ताज कार रैली में तूफान से हुई तबाही का पहला सामना दो कार रेसर्स को जीत सिंह स्टेडियम में करना पड़ा। होटल क्लार्क शीराज में फ्लैग ऑफ होने के बाद सभी रेसर्स अपनी गाड़ियों के साथ जीत सिंह स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में काफी पानी भरा था। स्टेडियम में रैली में शामिल फार्च्यूनर गाड़ी 151 नंबर फंस गई। इस गाड़ी को आरती गुप्ता चला रही थीं। साथ में रेस कर रहे उनके पति अभिषेक गुप्ता ने मुश्किल से गाड़ी को कीचड़ से बाहर निकाला।