भाजपा ने आगरा जिले में लगातार दूसरी बार सभी नौ सीटें जीतने का जो करिश्मा किया है, उसके बाद आगरा को योगी सरकार में फिर से तीन मंत्री पद मिल सकते हैं। सामाजिक समीकरण फिट करने के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ताजनगरी को तीन लाल बत्तियां मिल सकती हैं। पिछली सरकार में जो मंत्री नहीं बन पाए, वह विधायक तो दौड़ में हैं ही, इस बार कई अनुभवी विधायक भी आगरा को मिले हैं जो इस रेस में हैं।
{"_id":"622c1497061f07006014ba3a","slug":"agra-three-mlas-can-get-chance-to-become-minister-in-yogi-adityanath-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अटकलें: ताजनगरी को मिल सकते हैं तीन मंत्री, उपमुख्यमंत्री पद पर इस बड़े नाम को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटकलें: ताजनगरी को मिल सकते हैं तीन मंत्री, उपमुख्यमंत्री पद पर इस बड़े नाम को लेकर चर्चा
Sat, 12 Mar 2022 10:32 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
बेबीरानी मौर्य, धर्मपाल सिंह, योगेंद्र उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
पुराने कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा संदेश
भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर बेबीरानी मौर्य का कद भी बढ़ाया है। महिला होने के साथ वह राजनीति में बड़ा चेहरा हैं। उनके जरिए भाजपा नेताओं में यह संदेश भी दिया जा सकता है कि राज्यपाल पद पर बैठाना उनकी राजनीति का अंत नहीं है। बेबीरानी मौर्य की तरह वह भी सक्रिय राजनीति में लौट सकते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हार जाने और श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के कारण उनकी डिप्टी सीएम पद के लिए चर्चा बेहद तेज हो गई है।
विधायक बाबूलाल चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
जाटलैंड पर रहेगा जोर
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से विधायक रहे चौधरी उदयभान सिंह को मंत्री बनाया था। इस बार उनकी जगह पूर्व मंत्री और सांसद रहे चौधरी बाबूलाल को टिकट दिया। वह तीसरी बार विधायक बने हैं, जबकि एक बार फतेहपुर सीकरी से सांसद रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर फोकस रखे भाजपा जाट बेल्ट में वोटों को साधने के लिए बाबूलाल को मंत्री बना सकती है। मथुरा से मंत्रिमंडल में जाट नेता की भागीदारी से उनकी दावेदारी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक योगेंद्र उपाध्याय को प्रमाण-पत्र देते प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
तीन बार के विधायक हैं योगेंद्र
आगरा दक्षिण से लगातार तीसरी बार विधायक बने योगेंद्र उपाध्याय की दावेदारी मजबूत है। योगी सरकार के पिछले मंत्रिमंडल में उनका नाम उछला, लेकिन मथुरा से श्रीकांत शर्मा के मंत्री बनने से उनका नाम पीछे रह गया। उसके बाद पार्टी ने उन्हें विधानसभा का मुख्य सचेतक बनाकर मनाया था।
विज्ञापन
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला