दुनिया में आगरा को ताजमहल की खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर की खूबसूरती पर कॉलोनियों की बदहाली दाग लगा रही है। दौरेठा, अवधपुरी, अलबतिया रोड की छह कॉलोनियों के लोगों ने समस्याओं के निदान न होने पर परेशान होकर कॉलोनियों के नाम ही बदल दिए थे। अवधपुरी का नाम रख दिया नरकपुरी, पंचशील कॉलोनी का नाम दुर्गंधृशील कॉलोनी और मान सरोवर कॉलोनी का नाम नाला सरोवर कॉलोनी रखा था। मामला जब मीडिया में सुर्खियां बना तो एडीए के अफसरों ने इन कॉलोनियों के हालात बदलने की बजाय लोगों द्वारा बदले नाम के पोस्टर बैनर फाड़ दिए। दौरेठा की तरह कलवारी की पांच कॉलोनियों के लोग भी जलभराव और अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। यहां के क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदल दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों द्वारा कॉलोनी के बदले नाम उनकी समस्याओं को बयां कर रहे हैं।
Agra: ताजनगरी में 'डेंगू विहार', 'परेशान नगर'; लोगों ने फिर बदले कॉलोनियों के नाम, यहां 'मकान बिकाऊ है'
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन