{"_id":"63838124ec8e1849671f2ab3","slug":"agra-poonam-murder-case-why-did-the-accused-brother-take-sister-s-mobile-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा पूनम हत्याकांड: हत्या के बाद बहन का मोबाइल क्यों अपने साथ ले गया आरोपी भाई? पुलिस को इस बात का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पूनम हत्याकांड: हत्या के बाद बहन का मोबाइल क्यों अपने साथ ले गया आरोपी भाई? पुलिस को इस बात का शक
Mon, 28 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शाहगंज के भोगीपुरा में बहन पूनम चौधरी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या और भाभी नीलू को निशाना बनाने के बाद आरोपी ललित उर्फ निक्कू चौधरी की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। कई बिंदु ऐसे हैं जो पुलिस को परेशान कर रहे हैं। उसमें से सबसा महत्वपूर्ण बिंदु ये है कि आखिर पूनम की हत्या के बाद उसका मोबाइल आरोपी निक्कू अपने साथ क्यों ले गया?
Trending Videos
मृतका पूनम का फाइल फोटो, घायल नीलू
- फोटो : अमर उजाला
पूनम के मोबाइल में गोलियां चलाने का वीडियो तो नहीं
गोलियां चलाने के बाद निक्कू बहन पूनम का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। परिजन ने पुलिस को यह जानकारी दी है। पुलिस को आशंका है कि जिस समय निक्कू ने गोलियां चलाईं, उस समय उसकी बहन पूनम मोबाइल से वीडियो बना रही थी। भाभी नीलू ससुर की दुकान पर ताला लगा रही थी। निक्कू विरोध कर रहा था। बहन की हत्या करने के बाद उसे लगा कि मोबाइल में घटना का वीडियो हो सकता है। इसलिए वो मोबाइल भी लेकर भाग गया। आशंका यह भी है कि अब तक उसने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया होगा।
घटनास्थल पर खड़ी महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आखिर क्यों गई निक्कू की पत्नी?
पुलिस को एक सवाल परेशान कर रहा है कि घटना के बाद हत्यारोपी निक्कू की पत्नी प्रीति चौधरी कहां गई? जिस समय पुलिस पहुंची, उस समय घर में घायल नीलू और दुकान का कर्मचारी रामेश्वर ही मिले थे। निक्कू के दो बच्चे स्कूल गए थे, जबकि प्रीति घर में नहीं थी। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि वह सुबह ही एक बेटे को लेकर आगरा से बाहर एक मंदिर में दर्शन करने के लिए गई है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि दो बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद मां बाहर क्यों जाएगी। पुलिस ने प्रीति से फोन पर बात की। उन्होंने यही बताया कि वह एक परिचित के साथ बाहर आई हैं। उधर, बच्चे एक रिश्तेदार के यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल नीलू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
पूनम का दोस्त भी फरार
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पूनम को निक्कू खर्च नहीं दे रहा था। इस पर उसने घर के पास ही एक मार्केट में अपनी दुकान खोली थी। इसमें दूसरे समुदाय के एक युवक को साझीदार बनाया था। वे कास्मेटिक का काम करते थे। इसका विरोध भी निक्कू करता था। इसको लेकर भी झगड़ा होता था। घटना के बाद पूनम का साझीदार दोस्त भी फरार हो गया है। वह पुलिस के सामने नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। यह जानने का प्रयास कर रही है कि पहले कभी झगड़ा हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
घायल नीलू चौधरी
- फोटो : अमर उजाला