फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराने वाली सरगना को रिमांड पर लेगी पुलिस, खुलेंगे कई 'राज' ?

Tue, 14 Jul 2020 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Agra Police will interrogate to Prostitution gang leader on remand
देह व्यापार की सरगना गिरफ्तार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई देह व्यापार गिरोह की सरगना को पुलिस अब रिमांड पर लेने की तैयारी में है। उसके गिरोह में कितने एजेंट हैं? किन होटलों के संचालकों की मदद से देह व्यापार कर रही थी ? विदेशी युवतियों को कौन भेजता था ? सबके बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को आरोपी महिला के मोबाइल में कई फोन नंबर मिले हैं। सरगना का नेटवर्क दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक फैला हुआ है। 




संबंधित खबर- देह व्यापार: सरगना ने बताए कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, 15 एजेंट करते थे कॉलगर्ल की बुकिंग

Agra Police will interrogate to Prostitution gang leader on remand
आरोपियों को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

थाना ताजगंज पुलिस ने आठ जुलाई को देह व्यापार गिरोह की इनामी सरगना महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम था। दोनों जेल में बंद हैं। प्राथमिक पूछताछ में सरगना महिला ने बताया था कि वो दिल्ली और मुंबई से युवतियों को ठेके पर बुलाती है। इनमें कई विदेशी युवतियां भी हैं। 

Agra Police will interrogate to Prostitution gang leader on remand
इसी होटल में पकड़ा गया था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
सरगना के गिरोह में एजेंट से लेकर होटल संचालक तक शामिल हैं। आगरा में कई होटलों में देह व्यापार कराया जा रहा था। तीन फरवरी को एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में होटल ताज हेवन में छापा मारा गया था, तब इसका खुलासा हुआ था। होटल से पांच युवतियां पकड़ी गईं थीं। उनमें तीन विदेशी युवतियां थीं। उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police will interrogate to Prostitution gang leader on remand
पुलिस गिरफ्त में सरगना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जांच में पता चला है कि सरगना देह व्यापार कराने के लिए होटल का एक या दो कमरे नहीं, बल्कि पूरा होटल ही किराए पर लेती थी। कॉलगर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। बुकिंग के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाता था कि बरात ठहरी है, पूरा होटल बुक है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि होटलों में कॉलगर्ल के कमरे फर्जी नाम से बुक होते थे। 

संबंधित खबर: देह व्यापार: पूरा होटल किराए पर लेती थी सरगना, रजिस्टर में दर्ज किया जाता था 'बरात ठहरी है'
विज्ञापन
Agra Police will interrogate to Prostitution gang leader on remand
सरगना को ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि देह व्यापार की सरगना को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगी। उसके रिमांड पर आने के बाद अन्य एजेंट और होटल संचालकों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी पता किया जाएगा कि गिरोह में विदेशी युवतियों को कौन भेजता है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed