सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) 12वीं के परीक्षा परिणाम में साल दर साल बेटियां कमाल कर रही हैं। छह वर्षों (2015) से आगरा जिले में पहले स्थान पर बेटियां ही अपना कब्जा जमा रही हैं। इस बार के परिणाम में टॉप थ्री में चार परीक्षार्थी हैं। इसमें से दो छात्राएं और दो छात्र हैं। जिले में अदिति गुप्ता ने अब तक सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का कीर्तिमान बनाया है।
{"_id":"5f0cba648ebc3e6392419cbb","slug":"cbse-result-2020-agra-toppers-list-in-cbse-class-12th-class-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2020: आगरा में छह वर्षों से पहले स्थान पर बेटियों का कब्जा, अदिति ने रचा कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result 2020: आगरा में छह वर्षों से पहले स्थान पर बेटियों का कब्जा, अदिति ने रचा कीर्तिमान
Tue, 14 Jul 2020 01:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aditi Gupta
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 की परीक्षा में अदिति गुप्ता ने कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अब तक का सर्वाधिक अंक 99.60 फीसदी हासिल किया है। इससे पहले सर्वाधिक प्राप्तांक मिल्टन पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता शर्मा के नाम था। उन्होंने 98.20 फीसदी अंक हासिल किए थे। गत वर्ष की टॉपर सिंपकिंस स्कूल की काजल अग्रवाल ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।
छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष टॉपर प्राप्तांक (फीसदी) स्कूल
2020 अदिति गुप्ता 99.60 दिल्ली पब्लिक स्कूल
2019 काजल अग्रवाल 98.00 सिंपकिंस स्कूल
2018 मानसी अग्रवाल 97.60 जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल
2017 शिवानी गौतम 97.80 सिंपकिंस स्कूल
2016 हर्षिता शर्मा 98.20 मिल्टन पब्लिक स्कूल
2015 कनिका सिंह 97.60 सिंपकिंस स्कूल
2020 अदिति गुप्ता 99.60 दिल्ली पब्लिक स्कूल
2019 काजल अग्रवाल 98.00 सिंपकिंस स्कूल
2018 मानसी अग्रवाल 97.60 जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल
2017 शिवानी गौतम 97.80 सिंपकिंस स्कूल
2016 हर्षिता शर्मा 98.20 मिल्टन पब्लिक स्कूल
2015 कनिका सिंह 97.60 सिंपकिंस स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद खुशी जाहिर करते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतर स्कूलों के टॉपर छात्र हैं
जिले का टॉपर इस वर्ष भी कोई छात्र नहीं बन सका, पर अधिकतर स्कूलों में छात्र ही टॉपर हैं। सिंबोयजिया स्कूल में 99.00 फीसदी अंक लेकर दिव्यांश अग्रवाल, ऑल सेंट्स स्कूल में 98.60 फीसदी अंकों के साथ संदीप सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर में 98.2 फीसदी अंकों के साथ रजत प्रताप, राधा बल्लभ पब्लिक स्कूल में 96.25 फीसदी अंक के साथ अर्शलान अली, आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में 97.6 फीसदी अंकों के साथ उत्कृर्ष अग्रवाल स्कूल टॉपर हैं।

खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 97.2 फीसदी अंक पाकर आर. इंद्रजीत, गायत्री पब्लिक स्कूल में 97.2 फीसदी अंकों के साथ श्रेयांश जैन, जॉन मिल्टन स्कूल में 96.8 फीसदी अंकों के साथ यश अग्रवाल, कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल में 97.4 फीसदी अंक पाकर सचिन कुमार, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 96.4 फीसदी अंकों के साथ वंदित खंडेलवाल, बोस्टन पब्लिक स्कूल में 96.8 फीसदी अंक पाकर अक्षत गर्ग, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में 94.2 फीसदी अंक हासिल कर अनुष्ठान सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।