{"_id":"6a8807b6ff692033900a0255","slug":"thieves-break-into-jewellery-shop-after-failing-at-two-other-shops-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नहीं मानी हार: दो दुकानों में कुछ नहीं मिला, फिर ज्वेलर्स के यहां लगाई सेंध, लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नहीं मानी हार: दो दुकानों में कुछ नहीं मिला, फिर ज्वेलर्स के यहां लगाई सेंध, लाखों के गहने उड़ाए
Fri, 21 Aug 2026 01:39 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:39 PM IST
सार
आगरा के अकोला के गहर्रा की प्याऊ पर चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया, लेकिन दो दुकानों में सेंध लगाने में नाकाम रहने के बाद ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। पीछे की दीवार तोड़कर लॉकर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
ज्वेलर्स के यहां लगाई सेंध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना कागारौल अंतर्गत गहर्रा की प्याऊ पर चोरों ने एक बार फिर अपनी दहशत फैलाई है। बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात चोरों ने गहर्रा की प्याऊ पर स्थित तीन दुकानों को लक्ष्य बनाया। चोरों ने एक डॉक्टर की दुकान में पीछे से दीवार तोड़कर प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर डॉक्टर का क्लीनिक देखकर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया और वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने दूसरी दुकान को निशाना बनाया, लेकिन मजबूत खंडों से बनी होने के कारण वे उस दुकान की दीवार तोड़ने में असफल रहे।
अपने नापाक इरादे को अंजाम देने के लिए चोरों ने तीसरी दुकान, जो कि एक ज्वेलर्स की थी, को चुना। उन्होंने पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के गहनों से भरा लॉकर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुकानदार ने जब सुबह अपनी दुकान खोली तो उसने चोरी की घटना को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की जांच कर रही है। हालांकि, चोरी की गई सामग्री की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी हुई है।