आगरा के ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लागर रितिका सिंह की हत्या के मामले में पति सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी तलाश में फिरोजाबाद और टूंडला में दबिश दी है। मगर, वो नहीं मिले हैं।
{"_id":"62b88b13327cf51da8160935","slug":"agra-police-searching-absconding-accused-in-the-accused-of-blogger-ritika-singh-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ritika Murder case: ब्लॉगर की हत्या में फरार आरोपियों की तलाश, आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ritika Murder case: ब्लॉगर की हत्या में फरार आरोपियों की तलाश, आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद में दी दबिश
Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
रितिका हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
रितिका हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि चेतन और अनवर टूंडला के रहने वाले बताए गए हैं। चेतन आकाश का मित्र है। वह महिला मित्र और अनवर को लेकर आया था। यह जानकारी आकाश ने पूछताछ में दी थी। चेतन और अनवर फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इसके लिए टीम टूंडला और फिरोजाबाद भी गई।
हत्यारोपी पति आकाश और महिला
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे कर रही पुलिस जांच
- पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज हैं। इनमें आरोपी आकाश और उसके साथ आए चारों लोग नजर आ रहे हैं।
- अपार्टमेंट मजदूर काम कर रहे थे। वह घटना के समय मौजूद थे। मजदूरों ने आकाश और महिलाओं को पकड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रितिका हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
- घटना के बाद का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आकाश रितिका के गले में पड़ा दुपट्टा और हाथों में बंधी रस्सी को खोलता दिखा था।
- गार्ड ने गेट पर आने पर आकाश से रजिस्टर में एंट्री कराई थी। इसमें उसने फ्लैट का नंबर गलत लिखा था। नंबर भी ठीक नहीं था। पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
रितिका के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
रितिका की मां मंजू और पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद बेटी के सपने टूट गए थे। आकाश हर पल उसका उत्पीड़न करता था। शादी के दो साल बाद ही जलाने की कोशिश की थी। इस बार उसकी जान ले ली।