आगरा में शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के बेटे सचिन चौहान की दो करोड़ की फिरौती के लिए हत्या कर दी गई थी। सचिन के मोबाइल को एक आरोपी मनोज बंसल कानपुर में झकरकटी बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में फेंक आया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को रिमांड पर लिया। इसके बाद कानपुर ले गई। देर शाम तक आरोपी की मदद से मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे। दयालबाग स्थित जयराम बाग कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सचिन चौहान की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। मामले में सचिन के पिता के पार्टनर के बेटे हर्ष चौहान, सुमित आसवानी, हैप्पी खन्ना, रिंकू और मनोज बंसल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को सचिन का एटीएम कार्ड जिस पानी के प्लांट में हत्या की गई थी, उसमें मिल गया था, जबकि उसका मोबाइल नहीं मिल सका था। आरोपी मनोज बंसल मोबाइल को कानपुर में फेंककर आया था।
{"_id":"60ea5d1ebe4e444228524219","slug":"agra-police-remand-sachin-chauhan-murder-accused-goes-to-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन चौहान हत्याकांड : मोबाइल बरामदगी के लिए हत्यारोपी को रिमांड पर कानपुर ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन चौहान हत्याकांड : मोबाइल बरामदगी के लिए हत्यारोपी को रिमांड पर कानपुर ले गई पुलिस
Sun, 11 Jul 2021 08:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 11 Jul 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
आगरा: सचिन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सचिन हत्याकांड: आरोपी मनोज बंसल, सुमित असवानी
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में यह बात पुलिस को बताई थी। पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट के आदेश पर कस्टडी रिमांड पर लिया। सुबह 11 बजे पुलिस उसे जेल से थाना पर लाई। उससे पूछताछ की गई। इसके बाद टीम उसे कानपुर लेकर चली गई। उसने बताया था कि कानपुर में झकरकटी बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में मोबाइल को तोड़कर फेंका था।
सचिन की हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने वहां पर जाकर तलाश की, लेकिन मोबाइल नहीं मिल सका। देर रात तक पुलिस आरोपी की मदद से मोबाइल बरामदगी के प्रयास में लगी थी। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि मृतक सचिन के मोबाइल को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद ही जेल में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन हत्याकांड: सीसीटीवी में बाइक पर बैठा युवक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शीतगृह स्वामी सुरेश चौहान के बेटे सचिन चौहान की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए थे। पानी के प्लांट के कमरे में सचिन की हत्या की गई थी। यहां से कुछ बाल बरामद किए थे। यह हत्यारोपियों के होने की आशंका है। यह बाल किनके हैं, इसको जानने के लिए पुलिस हत्यारोपियों के खून के नमूने लेगी। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच होगी। खून के नमूने लेने के लिए जल्द ही कोर्ट में पुलिस प्रार्थनापत्र देगी।
विज्ञापन
सचिन हत्याकांड: पिता सुरेश चौहान को केक खिलाता सचिन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
नारको टेस्क की पिता ने की है मांग
मेरे बेटे की हत्या सिर्फ दो करोड़ की फिरौती के लिए नहीं की गई है। इसके पीछे और कई वजह है। पुलिस के सामने आरोपी सुमित झूठ बोल रहा है। सुमित सहित पांचों आरोपियों का नारको टेस्ट कराया जाए, जिससे सच सामने आ जाएगा। यह कहना है मृतक सचिन चौहान के पिता सुरेश चौहान का। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है।
सचिन हत्याकांड: हत्या के बाद कमरे में मिला था कुछ ऐसा कि अब हत्यारोपियों के खून के नमूने लेगी पुलिस
मेरे बेटे की हत्या सिर्फ दो करोड़ की फिरौती के लिए नहीं की गई है। इसके पीछे और कई वजह है। पुलिस के सामने आरोपी सुमित झूठ बोल रहा है। सुमित सहित पांचों आरोपियों का नारको टेस्ट कराया जाए, जिससे सच सामने आ जाएगा। यह कहना है मृतक सचिन चौहान के पिता सुरेश चौहान का। उन्होंने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है।
सचिन हत्याकांड: हत्या के बाद कमरे में मिला था कुछ ऐसा कि अब हत्यारोपियों के खून के नमूने लेगी पुलिस