फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेसुराग' हैं अस्मिता और विष्णुकांत, कोख के सौदागर 'आकाओं' तक पहुंचने में पुलिस नाकाम

Tue, 28 Jul 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:09 AM IST
सार

19 जून को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो कारों में कोख के सौदागर गैंग के पांच सदस्य पकड़े गए थे

विज्ञापन
Agra Police Not Search Mastermind In Commercial Surrogacy Case
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टरमाइंड डा. विष्णुकांत को पुलिस 40 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसके कर्नाटक में छिपे होने की आशंका है। मगर, पुलिस टीम अब तक वहां भी नहीं गई है। वहीं उसकी पत्नी अस्मिता का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस की ढिलाई से उनको बचने का मौका मिल रहा है।
Agra Police Not Search Mastermind In Commercial Surrogacy Case
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट और नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि विगत 19 जून को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो कारों में कोख के सौदागर गैंग के पांच सदस्य पकड़े गए थे। इनमें नीलम, रूबी सहित तीन युवक और थे। पांचों को पुलिस ने जेल भेजा था। 

संबंधित खबर- कोख के सौदागरों को लेकर एक और खुलासा, दोगुना मुनाफा कमाने के लिए पैदा कराते थे जुड़वां बच्चे


 
Agra Police Not Search Mastermind In Commercial Surrogacy Case
मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन बाद पुलिस ने दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत पकड़ा गया था। उससे पूछताछ में विष्णुकांत का नाम सामने आया था। वही गैंग चलाता है। पुलिस उसकी तलाश में नोएडा गई, लेकिन वह कर्नाटक भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Not Search Mastermind In Commercial Surrogacy Case
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की अस्मिता उसकी पत्नी है। उसके नेपाल में होने की आशंका जताई गई है। 40 दिन बाद भी पुलिस नेपाल और कर्नाटक पुलिस से संपर्क नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
Agra Police Not Search Mastermind In Commercial Surrogacy Case
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विकास जायसवाल फिर भी यही कह रहे हैं कि लगातार टीम काम कर रही हैं। मास्टरमाइंड के बारे में पड़ताल की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed