फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी : इस विधानसभा के मतदाता एक महीने बाद दूसरी बार डालेंगे वोट, इस बार चुनेंगे विधायक

Sat, 18 May 2019 03:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency By Election Voting on 19 May
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक महीने के अंतराल के बाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को दूसरी बार मतदान का मौका मिल रहा है। 10 अप्रैल को विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई (रविवार) को मतदान होगा। उत्तर विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 12 प्रत्याशी उतरे हैं।
Agra North Assembly constituency By Election Voting on 19 May
मंडी समिति में पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा में मतदान संपन्न कराने के लिए आज फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी।   सुबह सात बजे ही पोलिंग पार्टियां मंडी समिति पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों को मतदान किट और ईवीएम वितरित करने के लिए मंडी समिति व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान संपन्न कराने के बाद मतदान कार्मिकों को मंडी समिति में ही ईवीएम जमा करानी होगी। इन्हें यहीं बने स्ट्रांग रूम में सील किया जाएगा।  
Agra North Assembly constituency By Election Voting on 19 May
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम 
- 3,95,516 कुल मतदाता थे विधानसभा में।
- 2,29,503 मतदाताओं ने किया था मतदान।
- 58.4 फीसदी रहा था मतदान।
- 1,35,120 वोट मिले थे जगन प्रसाद को।
- 86,320 वोटों से जीते थे जगन प्रसाद गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency By Election Voting on 19 May
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
18 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की स्थिति 
- 56.25 फीसदी रहा था उत्तर विधानसभा में मतदान।
- 58.23 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट।
- 53.89 फीसदी महिला मतदाताओं ने डाले वोट।
विज्ञापन
Agra North Assembly constituency By Election Voting on 19 May
ये हैं प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान होगा। इसके बाद 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। बूथों पर तो अर्द्ध सैनिक बदल तैनात रहेगा ही, मजिस्ट्रेट भी लगातार नजर रखेंगे। मतदान के दौरान 25 माइक्रो आर्ब्जबर, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed