{"_id":"5cc7dadfbdec22073073ca86","slug":"agra-north-assembly-constituency-by-election-nominations-complete","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, 'आगरा उत्तर' के मैदान में उतरे 21 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, 'आगरा उत्तर' के मैदान में उतरे 21 उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जुलूस के साथ भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा उत्तर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें से 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताल ठोंकी है। अंतिम दिन भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस के रणवीर शर्मा, सपा के सूरज शर्मा सहित 16 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।
2 of 7
आगरा उत्तर सीट के प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव के नामांकन के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से ही प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया था। अंतिम दिन होने के कारण एक के बाद एक प्रत्याशियों की लाइन लगी हुई थी। भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रत्याशी अपने लाव-लश्कर सहित नामांकन करने पहुंचे थे।
3 of 7
जुलूस के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख दलों में कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा जुलूस लेकर पहुंचे। उनके साथ हाजी अबरार, राघवेंद्र उपाध्याय, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, भारत भूषण गप्पी थे। भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा दोनों लगभग एक ही समय नामांकन को पहुंचे। दोनों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के लिए दोपहर तीन बजे तक का समय था। मगर, कई प्रत्याशी इस समय तक नामांकन कक्ष में दाखिल हो गए थे, इसलिए उनका भी नामांकन कराया गया। इसके चलते शाम लगभग साढ़े चार बजे तक पर्चा जमा किए गए। समय सीमा खत्म होने के बाद पहुंचे कुछ प्रत्याशियों को उल्टे पांव लौटना भी पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नामांकन के चार सेट दाखिल किए हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा और सपा के सूरज शर्मा ने दो-दो सेट जमा किए हैं। इनके अलावा वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राशिद अली ने और निर्दलीय प्रत्याशी अंबेडकरी हसनूराम अंबेडकरी ने भी दो-दो सेट दाखिल किए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।