फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस-भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशियों ने दिखाई नामांकन में 'ताकत'

Mon, 29 Apr 2019 06:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 29 Apr 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
agra north assembly by elections nomination file by bjp congress and sp candidate
आगरा उत्तर सीट के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को जिला मुख्यालय परिसर में उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। भारतीय जनता पार्टी के पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस से रणवीर शर्मा और सपा-बसपा गठबंधन से सूरज शर्मा ने नामांकन दाखिल किए। 

 
agra north assembly by elections nomination file by bjp congress and sp candidate
जगन प्रसाद गर्ग (फाइल फोटो) - फोटो : jagan prasad garg
आगरा में 10 अप्रैल को उत्तर सीट से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत के बाद खाली सीट पर 19 मई को मतदान होना है। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। 
agra north assembly by elections nomination file by bjp congress and sp candidate
मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे। बाह से विधायक रहे मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को इस बार पार्टी ने टिकट दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra north assembly by elections nomination file by bjp congress and sp candidate
नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल सोमवार को वाल्मीकि वाटिका से जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने आगरा उत्तर सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। कलक्ट्रेट परिसर में उन्होंने नामांकन के चार सेट दाखिल किए।  
विज्ञापन
agra north assembly by elections nomination file by bjp congress and sp candidate
नामांकन दाखिल करने जाते कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार शाम 04:30 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। सोमवार को अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने चार, गठबंधन के सूरज शर्मा ने दो, कांग्रेस के रणवीर शर्मा ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इस बार कुल 84 लोगों ने पर्चे खरीदे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed