फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस 'निर्भया' को कौन दिलाएगा इंसाफ, जिसकी अर्थी को अपनों का कंधा तक नहीं मिला, दर्दभरी है कहानी

Thu, 09 Jan 2020 10:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
agra nirbhaya case news
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए 'निर्भया' कांड के दोषियों को फांसी देने की तारीख अदालत ने मुकर्रर कर दी है। 22 जनवरी की सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी। इस फैसले से उन पीड़ितों को भी जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है, जो दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की शिकार हुईं, लेकिन आगरा की उस 'निर्भया' का कौन इंसाफ दिलाएगा, जिसकी अर्थी को अपनों का कंधा तक नहीं मिला। पढ़ें दिल को झकझोर देने वाली घटना..
agra nirbhaya case news
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के 'निर्भया' जैसी घटना 21 दिसंबर, 2019 में आगरा में हुई। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ दुष्कर्म 21 दिसंबर की रात किया गया था। एटा के समकौली के नगला उदी का रहने वाला बेलदार सुगढ़ सिंह उर्फ सोड़ा उसे अगरबत्ती फैक्टरी में ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद पीड़िता के सिर पर ईंट से 20 प्रहार किए। उसे मरा समझ वहां से चला गया था। युवती को ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आया था।
agra nirbhaya case news
दीवार पर बिखरे खून के छींटे - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन सुबह युवती लहूलुहान अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया था कि युवती के शरीर में खून बहुत कम बचा था। सिर में कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां ईंट से बहुत गहरा प्रहार न किया गया हो। 60 घंटे तक मौत से जूझने के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट मिली थी। वहां खून बिखरा हुआ था। तभी आशंका हो गई थी कि युवती का बच पाना मुश्किल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
agra nirbhaya case news
पुलिस ने किया अंतिम संस्कर - फोटो : अमर उजाला
दिल को झकझोर देने वाली बात यह कि पीड़ित का शव लेने कोई वारिस नहीं आया। युवती कमला नगर की बताई जा रही थी। पहले एक ने उसे अपनी बहन बताया था, लेकिन बाद में वो नहीं आया। शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा। इसके बाद पुलिस और समाजसेवियों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
agra nirbhaya case news
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
25 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी सुघड़ सिंह उर्फ सोढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की है। वहीं यह भी नहीं पता चल पाया है कि युवती कौन थी और कहां की रहने वाली थी? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed