आगरा के शाहगंज क्षेत्र की रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की युवती ने प्रेमी से शादी के लिए एक साल पहले धर्म परिवर्तन किया। दो दिन पहले घर से चली गई। प्रेमी के साथ आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। सोमवार को सोशल मीडिया पर युवक और युवती के वीडियो वायरल हुए, जिसमें वो शादी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती अपनी और पति की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार पुलिस प्रशासन से लगा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है। युवती के मिलने पर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार: युवती ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से रचाई शादी, परिवार से बताया जान का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन