ताजपूर्वी गेट स्टेशन से फतेहाबाद स्टेशन तक 3.2 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक 16 महीने में तैयार हो जाएगा। यहां आठ महीने से निर्माण हो रहा है। बुधवार को पहला पिलर कैप ताजपूर्वी गेट स्टेशन के अंतिम छोर (डैड एंड) पर क्रेन की मदद से रखा गया। दो पिलर कैप के बीच में 28-28 मीटर लंबे दो समानांतर यू-गर्डर रखे जाएंगे। जिनके ऊपर एलिवेटेड ट्रैक बिछेगा। यह काम दिसंबर 2022 तक पूरा करने का दावा उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशेन (यूपीएमआरसी) ने किया है। पहले चरण में आगरा में छह मेट्रो स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर प्रस्तावित है। जिसकी लागत करीब 272 करोड़ होगी। फतेहाबाद रोड पर फिलहाल तीन एलिवेटिड मेट्रो स्टेशन निर्माणाधीन हैं। टीडीआई मॉल के सामने ताज पूर्वी गेट स्टेशन के अंतिम छोर पर बुधवार को पहला पिलर कैप रखते ही यूपीएमआरसी ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है।
{"_id":"611dec9d79259724b667a722","slug":"agra-metro-work-progress-3-2-km-long-elevated-track-will-be-ready-in-16-months","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: 16 महीने में तैयार होगा 3.2 किलो मीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक, यहां तक पहुंचा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: 16 महीने में तैयार होगा 3.2 किलो मीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक, यहां तक पहुंचा कार्य
Thu, 19 Aug 2021 11:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो रेल का होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरिवंद राय ने बताया कि कुल 78 पिलर खड़े हो चुके हैं। कुल 104 पिलर पर कैप रखे जाएंगे। जिनके ऊपर दो सामानांतर यू गर्डर रखे जाएंगे। एक यू गर्डर अप लाइन व दूसरा डाउन लाइन के लिए होगा। उन्होंने बताया कि आठ यू गर्डर बमरौली कटारा कास्टिंग यार्ड में कास्ट हो गए हैं। 65 टन वजनी एक पिलर कैप को कास्टिंग यार्ड से ट्रेलर की मदद से प्रस्तावित स्थल पर लाया गया। जहां उसे 400 टन क्षमता की मोबाइल क्रेन की मदद से 15 मीटर ऊंचे पिलर के ऊपर रखा गया है। 10 मीटर चौड़े व तीन मीटर लंबे कुल 104 पिलर कैप रखे जाएंगे, जिनके ऊपर ट्रैक बिछेगा।
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने दावा किया है कि दिसंबर 2022 तक 3.2 किमी एलिवेटेड सेक्शन में यू गर्डर व ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो जाएगा। करीब 16 महीने में तीन स्टेशन का एलिवेटेड ट्रैक तैयार होगा। एलिवेटेड सेक्शन में कुल 685 पाइल खोदाई होनी है। 565 पाइल खोदी जा चुकी हैं। जिनमें 171 पाइल की कैपिंग हो चुकी है। बाकी अब पिलर की कैपिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
सात भूमिगत स्टेशनों के टेंडर एक साथ
प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल तीन भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद समेत सात स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया एक साथ चल रही है। अगले माह 12 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक बन रहे पहले मेट्रो कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। जिनमें सात भूमिगत और छह एलिवेटेड हैं। मार्च 2024 तक प्राथमिकता कॉरिडोर के बीच मेट्रो ट्रायल की योजना है।
प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल तीन भूमिगत स्टेशन ताजमहल, आगरा किला और जामा मस्जिद समेत सात स्टेशन की टेंडर प्रक्रिया एक साथ चल रही है। अगले माह 12 सितंबर को टेंडर खुलेंगे। सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक बन रहे पहले मेट्रो कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। जिनमें सात भूमिगत और छह एलिवेटेड हैं। मार्च 2024 तक प्राथमिकता कॉरिडोर के बीच मेट्रो ट्रायल की योजना है।
विज्ञापन
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
112 करोड़ से बन रही पहली डिपो
पीएसी मैदान में 112 करोड़ रुपये की लागत से पहली मेट्रो डिपो बन रही है। जिसकी दीवार का निर्माण अंतिम चरण में है। स्टेब्लिंग शेड के अलावा अस्थाई केबिन बनाए जा रहे हैं। पीएसीकर्मियों को एडीए हाइट्स में शिफ्ट किया जा चुका है। डिपो में मेट्रो कोच का रखरखाव होगा।
पीएसी मैदान में 112 करोड़ रुपये की लागत से पहली मेट्रो डिपो बन रही है। जिसकी दीवार का निर्माण अंतिम चरण में है। स्टेब्लिंग शेड के अलावा अस्थाई केबिन बनाए जा रहे हैं। पीएसीकर्मियों को एडीए हाइट्स में शिफ्ट किया जा चुका है। डिपो में मेट्रो कोच का रखरखाव होगा।