{"_id":"603f4103176c50517b4c7210","slug":"agra-metro-work-in-progress-taj-purvi-gate-station-third-piller-ready","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में मेट्रो: ताज पूर्वी गेट स्टेशन का तीसरा पिलर तैयार, दिखने लगा मेट्रो का ढांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में मेट्रो: ताज पूर्वी गेट स्टेशन का तीसरा पिलर तैयार, दिखने लगा मेट्रो का ढांचा
Wed, 03 Mar 2021 03:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का तैयार हो रहा पिलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट का तीसरा पिलर सोमवार की रात तैयार हो गया। छह मीटर ऊंचे पिलर को 24 घंटे में तैयार किया गया है। तीनों पिलर 30 दिन में बने। चौथे पिलर का निर्माण शनिवार तक शुरू होगा। अब हर सप्ताह एक पिलर खड़ा किया जाएगा। बजट सत्र के बाद आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो प्रोजेक्ट में निर्माण की रफ्तार बढ़ा दी है। ताज पूर्वी, बसई और फतेहाबाद रोड, तीनों मेट्रो स्टेशन के लिए मंगलवार तक 177 पाइल तैयार हो चुके हैं। 36 पाइलों की 6-6 पाइलों के समूह में कैपिंग की जा चुकी है।
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि सोमवार रात को तीसरे एलिवेटेड स्टेशन के पिलर की कास्टिंग पूरी हो गई। चौथे पिलर का निर्माण तीन दिन में शुरू हो जाएगा। तीनों स्टेशनों के लिए करीब 115 पिलर बनेंगे। इन पर तीन किमी ट्रैक व तीन स्टेशन का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि मार्च में इस रणनीति से काम कर रहे हैं कि हर सप्ताह एक पिलर तैयार हो जाए।
आगरा में मेट्रो: मेट्रो के लिए होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
दिखने लगा मेट्रो का ढांचा
तीन पिलर बनने से फतेहाबाद रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट का ढांचा दूर से दिखने लगा है। टीडीआई मॉल के सामने तीनों पिलर बने हैं। कॉन्क्रीट कास्टिंग मशीन से इन्हें तैयार किया है।
तीन पिलर बनने से फतेहाबाद रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट का ढांचा दूर से दिखने लगा है। टीडीआई मॉल के सामने तीनों पिलर बने हैं। कॉन्क्रीट कास्टिंग मशीन से इन्हें तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का होता कार्य
- फोटो : अमर उजाला
भूमिगत लाइनों से अड़चन
तीन स्टेशनों के लिए 680 पाइल खोदी जानी हैं, अभी 177 पाइल खोदी गई हैं। यूपीएमआरसी अधिकारी ने बताया कि पाइल खोदाई के साथ-साथ भूमिगत बिजली, पानी, सीवर लाइनों की जांच की जा रही। इनकी अड़चन से पाइल खोदाई में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि यूटिलिटी के कारण चार पाइल कैप में मामूली परिर्वतन किया गया है।
तीन स्टेशनों के लिए 680 पाइल खोदी जानी हैं, अभी 177 पाइल खोदी गई हैं। यूपीएमआरसी अधिकारी ने बताया कि पाइल खोदाई के साथ-साथ भूमिगत बिजली, पानी, सीवर लाइनों की जांच की जा रही। इनकी अड़चन से पाइल खोदाई में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि यूटिलिटी के कारण चार पाइल कैप में मामूली परिर्वतन किया गया है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस की मेट्रो रेल कंपनी एलस्टॉम ने गुजरात गुजरात स्थित सावली प्लांट में आगरा और कानपुर के लिए मेट्रो ट्रेनों का निर्माण शुक्रवार से शुरू कर दिया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन बनेंगी। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे और डबल इंजन होगा। आगरा के लिए कुल 84 कोच बनेंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निदेशक अरविंद राय ने बताया कि जून, 2020 में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कनाडा की बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन से 67 ट्रेनों (39 कानपुर और 28 आगरा) के निर्माण के लिए करार किया था। जनवरी, 2021 में फ्रांस की कंपनी एलस्टॉम ने बॉम्बार्डियर की मेट्रो विंग को खरीद लिया। जो काम पहले बॉम्बार्डियर को करना था अब वह एलस्टॉम कर रही है। ट्रेनों के जल्द निर्माण के लिए बीते सप्ताह यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव और एलस्टॉम अधिकारियों के बीच बैठकें हो चुकी हैं।