{"_id":"63118a022fdcc7496114a62c","slug":"agra-metro-news-metro-will-run-without-drivers-new-technology-will-be-fully-used","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Metro News: बिना ड्राइवर के दौड़ेगी मेट्रो, बैठा रहेगा ड्राइवर, नई तकनीक का होगा पूरा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro News: बिना ड्राइवर के दौड़ेगी मेट्रो, बैठा रहेगा ड्राइवर, नई तकनीक का होगा पूरा इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:13 AM IST
सार
आगरा मेट्रो के लिए स्वचालित ट्रेन नियंत्रण प्रणाली (सीबीटीसी) के सिग्नल लगाने का काम शुरू हो गया है। फरवरी 2023 में मेट्रो का सबसे पहला ट्रायल होगा।
विज्ञापन
1 of 5
ऐसी होगी आगरा मेट्रो रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा मेट्रो ट्रेन अपने आप ट्रैक पर दौड़ेगी। ड्राइवर भी होगा, लेकिन आकस्मिक स्थिति में ट्रेन के दरवाजे खोलने व बंद करने के लिए। ट्रेन का संचालन स्वचालित नियंत्रण प्रणाली (सीबीटीसी) से होगा। इसके लिए सिग्नल लगाने का काम पीएसी मैदान में बन रही डिपो में शुरू हो गया है। यहां, फरवरी 2023 में मेट्रो का सबसे पहले ट्रायल होगा।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने डिपो परिसर में ट्रैक पर शंट व सिग्नल लगाने का काम शुरू कर दिया है। यहां तीन किमी. ट्रैक बिछ चुका है। सिग्नल का प्रयोग ट्रेन संचालन में होगा। कॉरपोरेशन के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पूरी ट्रेन स्वचालित तकनीक पर आधारित होगी। कमांड सेंटर से संचालन होगा। सीबीटीसी सिग्नल एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन की दूरी, संचार व ट्रैकिंग व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मेट्रो अपने आप चलेगी। ड्राइवर संचालन नहीं करेगा। ड्राइवर का काम आकस्मिक स्थिति में ट्रेन के दरवाजों को खोलने व बंद करने का होगा।
2 of 5
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
सीबीटीसी ट्रेन संचालन की सबसे उन्नत तकनीक है। पारंपरिक सिग्नल रेलवे में होते हैं, मेट्रो में कम्यूनिकेशन बेस्ड कंट्रोल सिस्टम काम करता है। सीबीटीसी सिग्नल से ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनों के बीच संपर्क रहेगा। अप और डाउन लाइन पर प्रत्येक ट्रेन में लगे उपकरण की मदद से कमांड सेंटर से संचालन होगा।
3 of 5
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के सिग्नल रेलवे के सिग्नल से बिल्कुल अलग होंगे। इसमें ट्रेन चलने पर गति के साथ आगे बढ़ने के लिए हरा रंग, रुकने के लिए लाल और सावधानी के लिए बैंगनी रंग प्रयोग हो रहा है। डिपो में ट्रेन के लिए अत्याधुनिक कमांड सेंटर बन रहा है। जिसमें स्कॉडा सिस्टम होगा। जो स्वत: ट्रेन का संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रगति पर है आगरा मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों से पूरे कॉरिडोर पर नजर रखी जाएगी। आगरा में 2024 तक ताजूपर्वी गेट से जामा मस्जिद तक 6 स्टेशन के बीच ट्रेन के ट्रायल का लक्ष्य है।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा मेट्रो का कार्य
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन का अनावरण किया था। जो फरवरी 2023 तक आगरा पहुंच सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।