फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में मेट्रो: डिपो का आकार लेने से पहले ही भूमि की कटौती, जानिए कितनी मिली थी जमीन

Mon, 01 Mar 2021 04:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Mar 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Agra Metro Land Reduce For Dipot
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट कॉरिडोर की मेट्रो डिपो आकार लेने से पहले ही सात हेक्टेयर सिमट गई है। 16 हेक्टेयर में प्रस्तावित डिपो अब 9 हेक्टेयर में बनेगी। पीएसी से 7.9 हेक्टेयर जमीन ही मिल सकी है। मंडलायुक्त कार्यालय की करीब सवा हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव फिलहाल राजस्व परिषद में लंबित है। पहली मेट्रो डिपो अब छोटी हो गई है। वर्ष 2019 में जब राइट्स ने डीपीआर बनाई थी तब डिपो के लिए 16 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव था। प्रशासन भूमि का इंतजाम नहीं कर सका। फिर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने 13 हेक्टेयर जमीन पर सहमति जताई। लेकिन इसका भी इंतजाम नहीं हो सका। 
Agra Metro Land Reduce For Dipot
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
15वीं बटालियन पीएसी में सिर्फ 7.9 हेक्टेयर जमीन मिली। 1.2 हेक्टेयर जमीन मंडलायुक्त कार्यालय से ली जानी है। इस तरह से करीब नौ हेक्टेयर जमीन ही डिपो के लिए मिल रही है। इसमें से भी मंडलायुक्त कार्यालय की जमीन अभी तक यूपीएमआरसी को नहीं मिली है। फिलहाल करीब आठ हेक्टेयर में 112 करोड़ रुपये से लीसा इंजीनियर्स ने डिपो का निर्माण शुरू किया है।
Agra Metro Land Reduce For Dipot
फतेहाबाद मार्ग पर हो रहा मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य - फोटो : अमर उजाला
दूसरी जमीन से पीएसी भी नहीं संतुष्ट
पीएसी की करीब आठ हेक्टेयर जमीन पर डिपो बन रही है। पीएसी को इस जमीन के बदले रहनकला में प्रशासन ने जमीन दी है, लेकिन पीएसी अधिकारी इस जमीन से संतुष्ट नहीं हैं। इसके लिए पीएसी के एडीजी ने पिछले दिनों मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक कर कोई बीच का रास्ता निकालने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Metro Land Reduce For Dipot
Agra Metro: मेट्रो का कार्य करतीं मशीनें - फोटो : अमर उजाला
इससे छोटा नहीं हो सकता साइज
हमें जितनी जमीन चाहिए थी उतनी नहीं मिली। डिपो का साइज छोटा कर नौ हेक्टेयर में करना पड़ा है। अब इससे छोटा साइज नहीं हो सकता। मंडलायुक्त कार्यालय की जमीन मिलने का इंतजार है। -अरविंद राय, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आगरा मेट्रो
विज्ञापन
Agra Metro Land Reduce For Dipot
Agra Metro: मेट्रो का कार्य करतीं मशीनें - फोटो : अमर उजाला
जितनी जमीन थी हम दे चुके
जितनी जमीन थी हम दे चुके। मेट्रो अधिकारी भी सहमत हो चुके हैं। मंडलायुक्त कार्यालय की जमीन की प्रक्रिया चल रही है। रहनकला में पीएसी के लिए भी जमीन दी गई है। -प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed