{"_id":"601bc6e9fa69bb3aa565abae","slug":"agra-mehtab-bagh-history-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के लिए बना चांदनी बाग हो गया महताब बाग, रोचक है इसका इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के लिए बना चांदनी बाग हो गया महताब बाग, रोचक है इसका इतिहास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: महताब बाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सात अजूबों में शुमार खूबसूरत ताजमहल का रोचक इतिहास दुनिया जानती है। इससे जुड़ी स्मारकों का इतिहास भी कम रोचक नहीं है। इनमें से महताब बाग भी एक है। इसे भी मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। महताब बाग के बारे में यह भी कहा जाता है कि यहां पर काला ताजमहल बनने वाला था। हालांकि इसके कोई प्रमाण नहीं है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए महताब बाग का इतिहास...
2 of 5
आगरा: महताब बाग
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के ठीक पीछे यमुना किनारे महताब बाग का रोचनिर्माण ताजमहल के साथ ही शुरू हुआ था। सफेद संगमरमर से बने ताजमहल को देखने के लिए चांदनी बाग बनाया गया। मुगल बादशाह शाहजहां ने यमुना नदी के किनारे 25 एकड़ में फैले चांदनी बाग का निर्माण 1631 से 1635 के बीच कराया था।
3 of 5
आगरा: महताब बाग से ताज का दीदार करते पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आस्ट्रिया की इतिहासकार ईवा कोच चांदनी बाग यानी महताब बाग को ताजमहल के ग्रांड डिजाइन का ही हिस्सा मानती हैं। उनके मुताबिक ताजमहल महताब बाग से लेकर ताजगंज के चारों कटरों का बड़ा परिसर है। 1652 में बाढ़ के बाद महताब बाग को नुकसान पहुंचा था, जिसका जिक्र औरंगजेब द्वारा शाहजहां को भेजे गए पत्र में किया गया है। इसके नजदीक कछपुरा गांव है, जिसे अब प्रो पूअर टूरिज्म के तहत संवारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा: महताब बाग
- फोटो : अमर उजाला
1996 के उत्खनन में सामने आई बारादरी
वर्ष 1996 से पहले ताजमहल से महताब बाग की ओर देखने पर केवल लाल पत्थरों की एक बुर्ज नजर आती थी, लेकिन 1996-97 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने उत्खनन कराया तो यहां 25 फब्बारों सहित एक विशाल अष्टभुजीय तालाब, एक छोटा केंद्रीय कुंड और लाल पत्थर से बनी बारादरी के अवशेष तथा उत्तरी प्रवेशद्वार निकला।
विज्ञापन
5 of 5
आगरा: महताब बाग मोहल्ला
- फोटो : अमर उजाला
महताब बाग के उत्तरी तथा पूर्वी भाग में बुरी तरह से ध्वस्त चहारदीवारी का भी पता चला। काले ताज की कहानी भी इससे जुड़ी है, लेकिन उत्खनन में इसके बाग होने के ही प्रमाण मिले। चार बाग शैली के मुगल बाग में 40 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।