फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में किसने की मां-बच्चों की हत्या: रोज नई कहानी में उलझ रही पुलिस, पांच दिन बाद भी खाली हाथ

Tue, 27 Jul 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
agra mass murder case police did found any clue
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या के खुलासे में लगी पुलिस रोज नई कहानी में उलझती जा रही है। जिन लोगों को पुलिस ने उठाया था, उनसे पूछताछ के बाद जो सामने आता है, उससे कोई नतीजा नहीं निकलता है। पुलिस की विवेचना तंत्रमंत्र, लूट और करीबी पर शक के आधार आगे बढ़ाई जा रही है।



संबंधित खबर- आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: रेखा ने सना खान नाम से बनाई थी फेसबुक आईडी, जैनुद से थी दोस्ती

21 जुलाई को रेखा, उसके बेटों वंश, पारस और बेटी माही की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 22 जुलाई की सुबह घर का गेट खुला देखकर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को विशेष रूप से लगाया गया। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।

agra mass murder case police did found any clue
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करके रेखा की जिंदगी में झांकने की कोशिश की। इसमें कई नाम सामने आए। इनमें मुंह बोला भाई किट्टू शर्मा, उसके पुजारी पिता, पूर्व पति सुनील, रामपुर का जैनुद, दिल्ली की प्रीति, ताजगंज का सत्येंद्र यादव, रिश्तेदार संतोष, नौकरानी और प्रापर्टी डीलर शामिल हैं। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सभी ने यही कहा कि उन्हें नहीं पता कि रेखा की किससे रंजिश थी। उसकी हत्या कौन कर सकता है। घर में कौन आया?  

आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि चार लोगों की हत्या के खुलासे में टीम लगी हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई नतीजा सामने आएगा।

agra mass murder case police did found any clue
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने खंगाला लॉकर
रेखा और उसके पूर्व पति सुनील का एक लॉकर होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इस लॉकर में गहने होने की आशंका थी। इस पर पुलिस ने सोमवार को बैंक जाकर लॉकर को चेक कराया। लॉकर में क्या मिला, पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra mass murder case police did found any clue
मृतका रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जांच की तीन दिशाएं...तंत्रमंत्र, लूट और करीबी पर शक
रेखा के घर में भूतल पर एक जगह पर चार नींबू कटे हुए मिले थे। बीच में दीया रखा था। पुलिस ने यह देखा तो तंत्रमंत्र की आशंका जाहिर की गई। बाद में घर से मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप लूटे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद लूट की आशंका जाहिर की। सवाल उठा कि लूट करने आया व्यक्ति चार लोगों की हत्या क्यों करेगा? क्या पुलिस को भटकाने के लिए लूट का मामला दिखाया गया। हत्या में करीबी का हाथ होने का शक भी है। तंत्रमंत्र और लूट दर्शाकर हत्या करने के पहलू पर भी विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
agra mass murder case police did found any clue
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन हत्याकांड की गुत्थी भी अनसुलझी
- साल 2021 में खंदौली में एक्सप्रेसवे पर एक महिला की लाश मिली थी। महिला की हत्या करके फेंका गया था। पुलिस की कई टीम लगीं, लेकिन जांच बेनतीजा रही।
- सिकंदरा में अंसल कोर्टयार्ड के जंगल में महिला की लाश मिली। उसे जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
- साल 2020 में रकाबगंज में आगरा किला के पास एक लैब कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी। उसका खुलासा भी अब तक नहीं हो सका है।
- साल 2019 में एत्माद्दौला में घर में दरोगा लक्ष्मी राज सिंह की पत्नी कुशल देवी की हत्या हो गई थी। पुलिस हत्या का खुलासा अब तक नहीं कर सकी है।
- साल 2015 में खंदारी में कारोबारी अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी ऊषा रानी ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी। शव गैराज में मिले थे। उनके मुंह, हाथ और पैर टेप से बांधे गए थे। हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed