{"_id":"5f4cc71264265209f1499936","slug":"agra-latest-news-reality-check-of-security-arrangements-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़ताल : बैरियर खाली, कहीं मंदिर में बैठे तो कहीं गोदाम में सुस्ता रहे पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़ताल : बैरियर खाली, कहीं मंदिर में बैठे तो कहीं गोदाम में सुस्ता रहे पुलिसवाले
Tue, 01 Sep 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल : खाली पड़े बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही हैं। जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। वारदात के बाद अपराधी हमेशा बचकर निकल भाग जाता है। चौराहों पर बैरियर लगाए हुए हैं लेकिन पुलिसकर्मी वाहनों को जांच के लिए रोकते ही नहीं। अलर्ट सिर्फ खानापूर्ति बना हुआ है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार रात को पड़ताल की तो बैरियर खाली पड़े थे, पुलिसकर्मी कहीं मंदिर के पास खड़े होकर या पास के गोदाम में बैठकर सुस्ता रहे थे।
कमलानगर का चांदनी चौक
- फोटो : अमर उजाला
थाने का पास का चौराहा खाली, वक्त रात 11:45 बजे
कमला नगर थाना बनने के बाद कॉलोनी में सतर्कता की बात कही गई। लेकिन, रात को थाने के पास के ही चौराहे चांदनी चौक पर पुलिस नजर नहीं आ रही था। यह चौराहा कमला नगर और बल्केश्वर को जोड़ता है। यहां बैरियर तो मिले, लेकिन आसपास भी कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।
- 26 अगस्त को कमला नगर में व्यापारी ललित काठपाल की गोली मारकर हत्या कर दस लाख लूटे।

बल्केश्वर तिराहा
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर तिराहा- रात 12 बजे
बल्केश्वर तिराहा के आसपास के क्षेत्र में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। यहां पर चीता मोबाइल की बाइक तो खड़ी थी, लेकिन पुलिसवाले तिराहे पर बैठे मंदिर के पास खड़े हुए मोबाइल फोन देख रहे थे।

जीवनी मंडी चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
जीवनी मंडी पर वाहनों की जांच नहीं, रात 12:15 बजे
जीवनी मंडी पुलिस चौकी के सामने ही यमुना किनारा मार्ग की ओर बैरियर लगाए हैं। यहां पर एक पुलिसकर्मी तैनात नजर आया। वाहनों की जांच नहीं की जा रही थी, जबकि शहर में रामबाग से आने वाले वाहन यहीं से प्रवेश करते हैं।

यमुना किनारा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम में आराम फरमा रहे : रात 12:30 बजे
यमुना किनारा मार्ग से रात में काफी वाहन निकलते हैं। बाहर से आने वाले वाहन भी जाते हैं। लेकिन इस रास्ते पर कहीं पुलिस नजर नहीं आई। हाथी घाट पर एक चीता मोबाइल एक गोदाम के गेट के बाहर खड़ी हुई थी। मगर, पुलिसकर्मी नहीं थे। गोदाम के अंदर पुलिसकर्मी बैठे नजर आए।
- 03 मार्च: कोरियर कंपनी के कर्मचारी से 35 लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूटे गए थे। तड़के हुई थी वारदात।