{"_id":"5f4c88baf68b566d3e7189b4","slug":"agra-murder-news-a-family-brutally-murdered-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड : कमरे में जलते मिले मां-बाप और बेटे के शव, घर के अंदर था खौफनाक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड : कमरे में जलते मिले मां-बाप और बेटे के शव, घर के अंदर था खौफनाक मंजर
Tue, 01 Sep 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
आगरा ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में परचून दुकानदार, उसकी पत्नी और जवान बेटे की हत्या के बाद नगला किशनलाल में दहशत का माहौल है। सोमवार की सुबह घर के अंदर तीनों के शव जलते हुए मिले। इसका पता तब चला, जब पड़ोस के लोग दुकान से सामान लेने आए। दुकान बंद थी, घर से धुआं निकल रहा था। पुलिस के आने के बाद जब स्थानीय लोग घर के अंदर गए तो खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गए।
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नगला किशनलाल निवासी 55 वर्षीय रामवीर अपने मकान में ही परचून की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पड़ोस के लोग उनकी दुकान से सामान लेने आए। दुकान बंद मिली। आवाज लगाई तो घर से कोई जवाब नहीं मिला।
संबंधित खबर- आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
संबंधित खबर- आगरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर के घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने घर के अंदर झांका देखा तो धुआं निकल रहा था। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी घर के अंदर गए तो मंजर देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा ट्रिपल मर्डर: एक ही कमरे में मिले तीनों के शव
- फोटो : अमर उजाला
रामवीर, पत्नी मीरा और उनके पुत्र बबलू के शव एक ही कमरे में जलते हुए मिले। बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रघुवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था। तीनों के मुंह पर टेप लगा हुआ था।
विज्ञापन
आगरा ट्रिपल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
मकान में रामवीर पत्नी और इकलौते बेटे के साथ रहते थे। पास में ही उनके भाइयों के मकान हैं। मौके से पुलिस ने केरोसिन का डिब्बा बरामद किया है। गैस सिलिंडर से पाइप भी निकला हुआ था।