आगरा के नरीपुरा स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल परिसर में अग्निकांड की वजह से घर में धुआं भरने से दम घुटने के कारण संचालक राजन सिंह, उनके बेटे ऋषि और बेटी सिमरन की मौत हो गई थी। घटना से पूरा परिवार टूट गया है। आसपास भी मातम है। सिमरन का सात अक्तूबर को जन्मदिन था। बुजुर्ग दादा गोपीचंद बार-बार सिमरन को याद कर रहे थे।
पिता बोले- साजिश कर लगाई गई आग
शुक्रवार को उठावनी में समाज के लोग जुटे। इसमें लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कीं। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। इस दौरान पिता गोपीचंद ने कहा कि उनके यहां साजिश कर आग लगाई गई। पुलिस अधिकारी मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएं। शोक व्यक्त करने वालों में कुंवर चंद वकील, अजय शील गौतम, मुनव्वर हुसैन अब्बासी, हाजी ईदु खां अब्बासी, श्रीमोहन, ओमप्रकाश भारद्वाज, राजेश खन्ना, इमामी खां, दरब सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Agra: लापरवाही और अनदेखी की आग, जोखिम में जान, जनवरी से अब तक 800 अग्निकांड, पांच की मौत
2 of 5
मृतक की पत्नी को संभालती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार तड़के आर मधुराज हॉस्पिटल परिसर की दुकान में आग लगी थी। दुकान में बनी डक्ट से बराबर में बने घर में धुआं भरा था। दम घुटने से हास्पिटल संचालक राजन सिंह, उनकी बेटी सिमरन और बेटे ऋषि की मौत हो गई थी।
3 of 5
अस्पताल संचालक राजन के पिता गोपीचंद
- फोटो : अमर उजाला
परिजन आग लगने के पीछे साजिश की आशंका जाहिर कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने प्राथमिक जांच की है। इसमें शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की गई। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं। आसपास के लोगों और कर्मचारियों के बयान भी लिए गए हैं। जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
4 of 5
विलाप करते परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन पर सिमरन को याद करते रहे दादा
आग लगने से हास्पिटल संचालक राजन की बेटी सिमरन की भी जान गई है। उसका सात अक्तूबर का जन्मदिन था। दादा गोपीचंद बार-बार सिमरन को याद कर रहे हैं। एक ही बात बोल रहे थे कि अब किसी लाडो कहकर बुलाएंगे। उन्हें कौन सुबह की चाय देने आएगा।
5 of 5
आर मधुराज अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग पुराने घर में शिफ्ट हो गए हैं। राजन के पिता गोपीचंद के आंसू नहीं रुक रहे। राजन की पत्नी राजरानी सदमे में हैं।