फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज महोत्सव में दिखाए ऐसे हैरतअंगेज करतब, आपको बना देंगे दीवाना

Tue, 20 Feb 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Feb 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
agra horse riding show in taj mahotsav
घुड़सवारों के हैरतअंगेज करत - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव में पहली बार आगरा कालेज खेल मैदान में भी आयोजन हुए। पैरा मोटर्स की दिल थामने वाली छलांग और घुड़सवारों के हैरतअंगेज करतब से लोगों में रोमांच पैदा कर दिया। देश के नंबर एक कपूरथला के बैंड की प्रस्तुति ने माहौल में संगीत का उल्लास भर दिया। राष्ट्रीय कैडेट कोर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त के. राम मोहन राव ने तिरंगा फहराकर किया। 
agra horse riding show in taj mahotsav
घुड़सवारी - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव के इस नए आकर्षण का आगाज 2 पैरा फील्ड यूनिट के जांबाजों ने पैरा मोटर के द्वारा छतरी तान आकाश में उड़ान भरकर किया। पैराट्रूपर्स ने खेल मैदान में एक के बाद कई चक्कर लगाए। हवा में करतबों को देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए। 
agra horse riding show in taj mahotsav
हैरतअंगेज करतब - फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत रॉयल राइडिंग क्लब के घुड़सवारों ने आगरा में पहली बार टेंट पैगिंग और शो जंपिंग का प्रदर्शन किया। भारतीय पोलो टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार 3 यूपी बटालियन के कर्नल तरसेम सिंह ने घोड़े पर सवार होकर बाधाओं को पार करते हुए भाले से सटीक निशाना लगाया तो रोमांच चरम पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra horse riding show in taj mahotsav
आसमान में कलाबाजी - फोटो : अमर उजाला
महिला घुड़सवार नंदा अग्रवाल और लबीबा शेरवानी, अंकित वार्ष्णेय, मोहसिन खान ने अपने ट्रेनर अजीम सिद्दीकी के निर्देशन में बेहतरीन करतब दिखाए। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स के बैंड डिस्प्ले का मौका गया। राजपथ पर 30 साल से कपूरथला का ये बैंड अपने कौशल का प्रदर्शन करता आ रहा है। आगरा कालेज ग्राउंड में बैंड की प्रस्तुति भी मनमोहक रही। 
विज्ञापन
agra horse riding show in taj mahotsav
बेहतरीन परफॉर्मेंस - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के रॉयल राइडिंग क्लब की महिला घुड़सवार नंदा अग्रवाल और लबीबा विद्यार्थी हैं। हाथरस की नंदा 11वीं की छात्रा और घुड़सवारी का रोमांच उन्हें भाता है। वे पिछले पांच साल से कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वे भारत की टेंट पैगिंग खेलने वाली टीम की इकलौती महिला सदस्य हैं। दिल्ली में हुई नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब मार्च में अबूधाबी में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। लबीबा बीएसडब्ल्यू की छात्रा हैं और तीन साल से टीम से जुड़ी हुई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed