फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: पति ने हत्या से पहले की थी पत्नी की पिटाई, डेढ़ साल की बेटी को गला दबाकर मारा

Wed, 12 Oct 2022 05:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 05:11 AM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder husband beaten wife before the murder strangled his daughter
ममता और उसकी सौम्या के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव पैतखेड़ा में रविवार रात को ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मनमोहन ने अपनी पत्नी ममता की हत्या से पहले उसे बेरहमी से पीटा था। इसके बाद गला दबा दिया था। उसकी मौत होने पर भी धारदार हथियार से गला रेता था। मासूम बेटी सौम्या को भी गला दबाकर मारा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं आरोपी पति हत्याकांड के बाद रात दो बजे एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से पैदल ही निकल गया था। अब पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है। 



ममता और सौम्या के शव सोमवार सुबह घर में पड़े मिले थे। आरोपी पति मनमोहन फरार था। ममता मथुरा के फरह स्थित गांव धर्मपुरा निवासी बलवीर सिंह की बेटी थी। उसकी शादी 26 जनवरी 2016 को मनमोहन सिंह से हुई थी। उनके तीन साल का बेटा आरव और डेढ़ साल की बेटी सौम्या थी। इस मामले में आरोपी पति मनमोहन सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

संबंधित खबर- Agra: डेढ़ साल की मासूम बेटी और पत्नी की हत्या कर पति फरार, घर में मिले दोनों के शव

Agra Double Murder husband beaten wife before the murder strangled his daughter
हत्या के बाद रेता गया था गला - फोटो : अमर उजाला
सीओ एत्मादपुर रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ममता के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि पति ने उसकी पहले पिटाई की थी। इसके बाद उसका गला दबाया। गले पर रेतने का भी निशान था। मगर, खून अत्यधिक नहीं बहा। इससे आशंका है कि उसकी हत्या के बाद गला रेता था। बेटी को भी आरोपी ने गला दबाकर मारा। आरोपी की तलाश की जा रही है। दो टीम को लगाया गया है।
Agra Double Murder husband beaten wife before the murder strangled his daughter
आईजी नचिकेता झा ने किया था घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी की तलाश में दाऊजी, घाट नरौली और मथुरा सहित अन्य स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि पता चला कि मनमोहन ने रात तकरीबन दो बजे से पहले हत्या की थी। इसके बाद वो पैदल ही टोल प्लाजा पर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder husband beaten wife before the murder strangled his daughter
आरोपी मनमोहन - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वह फुटेज में नजर आ रहा है। यहां से कहां चला गया, यह नहीं नजर आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा है।  
विज्ञापन
Agra Double Murder husband beaten wife before the murder strangled his daughter
घटनास्थल पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
परिजन ने बताया कि वह कई बार इसी तरह चला जाता था। कुछ दिन बाद वापस आ जाता था। रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जाता था। परिजन ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार मायके में किया। मां और बहन की मौत के बाद बेटा आरव अकेला रह गया है। वह अब अपने मामा-मामी के पास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed