आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास से 18 अगस्त को गुरुग्राम से पन्ना जा रही कल्पना ट्रैवल्स की बस को 34 सवारियों सहित हाईजैक करने के आरोपी मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। वह जेल में बंद है। पुलिस ने उसके साथियों को भी जेल भेजा था।
2 of 6
इसी बस को किया था हाईजैक
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम के मुताबिक, 18 अगस्त को कल्पना ट्रैवल की बस गुरुग्राम से पन्ना जा रही थी। न्यू दक्षिणी बाईपास पर एक्सयूवी और सेंट्रो कार सवारों ने बस को हाईजेक कर लिया था। चालक-परिचालक को कुबेरपुर में फेंककर चले गए थे। सवारियों को दूसरी बस से पन्ना पहुंचा दिया था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा था।
3 of 6
अस्पताल में भर्ती आरोपी प्रदीप गुप्ता (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बस बरामद कर आरोपी मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता सहित अन्य को पकड़ा था। प्रदीप गुप्ता जैतपुर का रहने वाला है। पुलिस की मुठभेड़ में उसके पैर में गोली भी लगी थी। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, प्रदीप गुप्ता और उसके साथियों के खिलाफ डकैती, अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
4 of 6
बस हाईजैक मामला
- फोटो : अमर उजाला
मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता सहित अन्य आरोपी जेल में हैं। प्रदीप गुप्ता जमानत पर बाहर आने के प्रयास में लगा हुआ है। उसके जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करते ही पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी। इस पर जिलाधिकारी ने रासुका के तहत कार्रवाई के आदेश दिए। अब आरोपी एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।
इटावा आरटीओ कार्यालय का था दलाल
प्रदीप गुप्ता इटावा में आरटीओ कार्यालय का बड़ा दलाल था। पूर्व में इटावा पुलिस ने उसे जेल भेजा था। उसके साथ दो एआरटीओ भी पकड़े गए थे। प्रदीप का ग्वालियर की कल्पना ट्रैवल एजेंसी संचालक से रुपयों का विवाद चल रहा था। संचालक की मौत के बाद उसने उनकी ट्रैवल की बस को हाईजेक किया था।