फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोद में 16 वर्षीय बेटे की लाश: चीखती मां और बिलखता पिता, चौपाटी हादसे का VIDEO देख कांप जाएगा कलेजा

Mon, 25 May 2026 02:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 02:38 PM IST
सार

आगरा की चौपाटी में जिप लाइन हादसे में 16 वर्षीय कुनाल की मौत के बाद उसकी मां बेटे को गोद में उठाकर मदद की गुहार लगाती रही। परिवार घूमने आया था, लेकिन एक लापरवाही ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
 

विज्ञापन
Agra Accident Mother Breaks Down After Teen Dies in Zip Line Tragedy
आगरा चौपाटी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिप लाइन हादसे में जान गंवाने वाला कुनाल होनहार था। 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसे स्टंट का भी शौक था। वह जिप लाइन में एडवेंचर का मजा लेने की कई दिन से पिता से जिद कर रहा था। माता-पिता दोनों उसे और दूसरे बेटे मयंक को लेकर आए थे। कुनाल के नीचे गिरते ही मां की चीख निकल गई। पिता बेसुध हो गए। मां ने बेटे को गोद में उठा लिया। बोलीं, कोई मेरे लाल को बचा लो। वो बस यहां पर खेलने के लिए आया था। दोनों का यह हाल देखकर अन्य लोगों के आंसू निकल आए।


मयंक कक्षा 9 का छात्र है। दोनों ने यूट्यूब पर चाैपाटी में चलने वाली जिप लाइन के बारे में सुना था। पंकज रविवार सुबह 11 बजे आगरा पहुंचे थे। वह पत्नी और दोनों बेटे के साथ बस से आए थे। सबसे पहले जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद माल में पिक्चर देखने गए थे। पंकज की पत्नी रिंकी की बहन बल्केश्वर में रहती हैं। वह घूमने के बाद बहन के घर जाने वाले थे। रात में खाना खाने के बाद ही घर लौटते। शाम करीब 4 बजे चाैपाटी पहुंचे और करीब 6 बजे हादसा हो गया। घटना की जानकारी पर बाद में रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने पंकज और रिंकी को संभाला। फिरोजाबाद से भी परिजन पहुंच गए।


Agra Accident Mother Breaks Down After Teen Dies in Zip Line Tragedy
बिलखता हुआ पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
होश में आने पर पिता भी कुनाल के सीने से लिपटकर रोये जा रहे थे। कह रहे थे कि बेटे की जिद पर ही यहां आए थे। पता नहीं था कि यह दिन उसके लिए आखिरी बन जाएगा। उनका सब कुछ छिन गया। स्टंटमैन बनना चाहता था। उसने जिद नहीं की होती तो यहां कभी नहीं आते। माता-पिता को लोगों ने किसी तरह संभाला।


Agra Accident Mother Breaks Down After Teen Dies in Zip Line Tragedy
बेटे की लाश गोद में लिए बैठे माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की टाइम लाइन...कब क्या हुआ
- शाम तकरीबन 4 बजे : चूड़ी व्यापारी परिवार सहित ताजगंज स्थित चाैपाटी पहुंचे।
- शाम 5 बजे : जिप लाइन के लिए टिकट लेते हैं। अपनी बारी के लिए खड़े हो जाते हैं।
- शाम 6 बजे : जिप लाइन में जाने के कुछ देर बाद ही कुनाल नीचे गिर जाता है। माता-पिता चीखने लगते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Accident Mother Breaks Down After Teen Dies in Zip Line Tragedy
बिलखता हुआ पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- 6:15 बजे : थाना ताजगंज की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची।
- 6:30 बजे : पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी।
- 7:00 बजे : एंबुलेंस पहुंच जाती है। कुनाल को एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए ले जाते हैं।
 
विज्ञापन
Agra Accident Mother Breaks Down After Teen Dies in Zip Line Tragedy
चीखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
- 7:30 बजे : कुनाल को मृत घोषित कर दिया गया।
- 9:00 बजे : पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास पहुंचे।
- 9:30 बजे : पुलिस आयुक्त कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश देने के बाद चले गए।
- 10:00 बजे : मृतक बच्चे के माता-पिता थाना ताजगंज की बसई चाैकी पहुंचे। रिश्तेदार भी आ गए।
- 11:00 बजे : पुलिस ने तहरीर लेने की प्रक्रिया शुरू करा दी। रात में ही पोस्टमाॅर्टम की तैयारी की गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed