फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम की अनूठी दास्तां: 80 साल के पूर्व उपायुक्त ने 70 साल की पूर्व प्राचार्या से रचाई शादी, नेक काम से जीता दिल

Tue, 10 May 2022 12:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बाह (आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाह (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
agra 80-year-old former deputy commissioner got married 70-year-old former principal of mumbai
भावेश्वरी को मंगलसूत्र पहनाते माता प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह में एक-दूसरे के सेवा कार्य से प्रभावित होकर फरैरा गांव निवासी पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया (80) और वर्सोवा अंधेरी मुंबई की सेवानिवृत्त प्राचार्य भावेश्वरी (70) ने 22 अप्रैल को शादी कर ली। चार दिन पहले गांव आकर दोनों ने वृद्धाश्रम निर्माण शुरू कराया है। पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद निर्मल प्रेम मेमोरियल सोसाइटी बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में समाजसेवा कर रहे थे। दोनों के प्रेम की दास्तां अनूठी है। 



खाद्य सुरक्षा विभाग से सेवानिवृत्त माता प्रसाद सैंथिया ने आठ महीने पहले फेसबुक पर देवास (मध्य प्रदेश) में सेवा कार्य की पोस्ट की थी। इसे अंधेरी मुंबई की रहने वाली पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने पसंद किया और जुड़ने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद बच्चों का टूर लेकर भावेश्वरी उज्जैन आईं तो वहां पांच मिनट की मुलाकात में दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। 

agra 80-year-old former deputy commissioner got married 70-year-old former principal of mumbai
भावेश्वरी को अंगूठी पहनाते माता प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
माता प्रसाद सैंथिया और भावेश्वरी ने अपने परिवारों की सहमति ली और 22 अप्रैल को मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली। अब गांव फरैरा आए दंपती ने सेवा कार्य के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि निराश्रित, जरूरतमंदों की सेवा में जीवन की यह दूसरी पारी पूरी करेंगे। 
agra 80-year-old former deputy commissioner got married 70-year-old former principal of mumbai
दंपती ने गांव आकर किया हवन पूजन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने बताया कि पति की मौत के बाद 22 साल की बेटी पूजा के भरोसे जी रही थीं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दो भाई विदेश में हैं, जबकि एक भाई का परिवार डॉक्टर है। बेटी एक कंपनी में एचआर थी। शादी के दो माह पहले पक्षाघात से उसकी मौत ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
agra 80-year-old former deputy commissioner got married 70-year-old former principal of mumbai
मंदिर में पूजा करते दंपती - फोटो : अमर उजाला
माता प्रसाद सैंथिया की फेसबुक पोस्ट और मुलाकात से भावेश्वरी को अपने जीवन में उम्मीद की नई किरण दिखी है। वह अभी तक अंधेरी मुंबई में 10 साल से एनजीओ से जुड़कर समाजसेवा कर रही थीं। अब माता प्रसाद की जीवन संगिनी बनकर उनके सेवा कार्यों में भागीदार बनी हैं। 
विज्ञापन
agra 80-year-old former deputy commissioner got married 70-year-old former principal of mumbai
मंदिर में पूजा करते दंपती - फोटो : अमर उजाला
पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया ने बताया कि सेवानिवृत्त होने और पत्नी को खो देने से उनकी जिंदगी में खालीपन आ गया था। उसे दूर करने के लिए समाजसेवा कर रहे थे। अब फेसबुक पर भावेश्वरी से मुलाकात व शादी से सेवा कार्य का संकल्प मजबूत हुआ है। साथ रहकर व समाजसेवा कर वो खालीपन दूर करेंगे। तीन बेटे हैं। उनका देवास में स्वतंत्र व्यापार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed